Vivo X500 Series: वीवो ने भारत में अपनी धांसू एक्स500 सीरीज लॉन्च कर दी है। 200MP जाइस (Zeiss) कैमरा, 2nm प्रोसेसर और 7,800mAh की तगड़ी बैटरी वाले इन फोन्स की कीमत और सारे फीचर्स जानिए।
कैमरा नहीं रॉकेट लॉन्चर है.. 400mm ज़ूम के साथ वीवो के नए फोन
चीन की जानी-मानी स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने भारत में अपनी सबसे पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज, वीवो एक्स500 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत कुल तीन मॉडल उतारे हैं। इनमें वीवो एक्स500, वीवो एक्स500 प्रो और वीवो एक्स500 प्रो मैक्स शामिल हैं।
वीवो ने इस बार कैमरे पर सबसे ज्यादा फोकस किया है। इसके टॉप मॉडल, वीवो एक्स500 प्रो मैक्स में आपको 200 मेगापिक्सल का जाइस (Zeiss) टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इसके अलावा, फोन की जूम पावर बढ़ाने के लिए कंपनी अलग से टेलीफोटो एक्सटेंडर किट भी बेच रही है। इस सीरीज में 2nm प्रोसेसर, 144Hz डिस्प्ले और भारी-भरकम बैटरी जैसे शानदार फीचर्स मौजूद हैं।
26
वीवो एक्स500 सीरीज की कीमत और सेल की जानकारी
भारतीय बाजार में लॉन्च हुए इन तीनों फोन्स में बेस मॉडल वीवो एक्स500 (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) की कीमत 1,19,999 रुपये है। वहीं, वीवो एक्स500 प्रो (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) की कीमत 1,49,999 रुपये तय की गई है।
सबसे महंगे टॉप मॉडल वीवो एक्स500 प्रो मैक्स (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) की शुरुआती कीमत 1,64,999 रुपये है, जबकि इसके 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए आपको 1,79,999 रुपये चुकाने होंगे। आप इन फोन्स को 3 दिसंबर से अमेजन, फ्लिपकार्ट और वीवो की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे।
36
200MP कैमरा, 400mm ज़ूम.. फोन को बना देगा प्रोफेशनल कैमरा
वीवो एक्स500 प्रो मैक्स में दिया गया 200MP टेलीफोटो कैमरा ही इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत है। जाइस के साथ मिलकर बनाया गया यह कैमरा सिस्टम दूर की चीजों की भी एकदम साफ फोटो खींचता है। इसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट है। आम फोन्स में जूम करने पर फोटो फट जाती है, लेकिन इस टेलीफोटो कैमरे के साथ ऐसी कोई दिक्कत नहीं आएगी।
वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी, स्पोर्ट्स या स्टेज शो को दूर से शूट करने वालों के लिए कंपनी अलग से 200mm (कीमत 15,999 रुपये) और 400mm (कीमत 27,999 रुपये) के जाइस टेलीफोटो एक्सटेंडर किट भी बेच रही है। इसका मतलब है कि अगर आपको 400mm का लेंस चाहिए, तो आपको फोन की कीमत के अलावा लगभग 28 हजार रुपये और खर्च करने पड़ेंगे।
46
तीनों फोन्स में मिलेगा अलग-अलग कैमरा सेटअप
इस सीरीज के तीनों फोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, लेकिन इनकी ताकत अलग-अलग है। वीवो एक्स500 और वीवो एक्स500 प्रो मॉडल्स में 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 64MP टेलीफोटो कैमरा है। प्रो मॉडल में जाइस कैमरा टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है।
वहीं, वीवो एक्स500 प्रो मैक्स की बात करें तो, इसमें 50MP मेन कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरे के साथ एक पावरफुल 200MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए तीनों फोन्स में 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
56
2nm प्रोसेसर से मिलेगी सुपर-फास्ट परफॉरमेंस
इस नई सीरीज में मीडियाटेक के लेटेस्ट डाइमेंसिटी 9600 सीरीज प्रोसेसर दिए गए हैं। वीवो एक्स500 में डाइमेंसिटी 9600M चिपसेट है, जबकि प्रो और प्रो मैक्स मॉडल्स में 2nm टेक्नोलॉजी से बना डाइमेंसिटी 9600 प्रो प्रोसेसर मिलता है।
2nm चिपसेट से फोन की स्पीड तो बढ़ती ही है, साथ ही बैटरी भी कम खर्च होती है। यह हैवी गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और एआई फीचर्स को स्मूद चलाने में काफी काम आता है। ये तीनों फोन्स 12GB RAM, UFS 4.1 स्टोरेज और एंड्रॉइड 17 पर आधारित ओरिजिन ओएस 7 के साथ आते हैं।
66
भारी बैटरी, बेहतरीन डिस्प्ले और कैमरा एक्सेसरीज की डिटेल्स
वीवो ने इस बार बैटरी के मामले में तगड़ी प्लानिंग की है। वीवो एक्स500 में 7,500mAh, एक्स500 प्रो में 6,510mAh और प्रो मैक्स में तो सीधे 7,800mAh की विशाल बैटरी दी गई है। सभी मॉडल्स 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। डिस्प्ले की बात करें तो X500 में 6.59 इंच की एमोलेड (144Hz) स्क्रीन और एक्स500 प्रो में 6.36 इंच की कॉम्पैक्ट एमोलेड स्क्रीन मिलती है।
प्रो मैक्स में 6.85 इंच की 2K एमोलेड 144Hz वाली बड़ी स्क्रीन है, जो डॉल्बी विजन को भी सपोर्ट करती है। तीनों फोन्स को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसके अलावा, प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए वीवो ने 11,999 रुपये की इमेजिंग किट और 2,29,999 रुपये की कीमत वाला प्रो मैक्स फोटोग्राफी किट वेरिएंट भी पेश किया है।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।