इंतजार खत्म! whatsapp में अब 2GB तक फाइल शेयर करने साथ ग्रुप में जोड़ पाएंगे 512 लोग

WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए इमोजी रिएक्शन फीचर के साथ के साथ, 2GB तक की फाइल ट्रांसफर करने की सुविधा लॉन्च कर दिया  है। व्हाट्सएप यूजर्स को व्हाट्सएप ग्रुप में 512 लोगों को जोड़ने की सुविधा भी देगा। ये अपडेट रोलआउट होना शुरू हो गया है। आप प्लेस्टोरे में जाकर ऐप को अपडेट कर सकते हैं। 

Anand Pandey | Published : May 6, 2022 9:36 AM IST / Updated: May 06 2022, 05:52 PM IST

टेक डेस्क. WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए कुछ बेहद जरूरी फीचर्स को रोल आउट किया है। मैसेजिंग ऐप को बहुत पहले iMessage जैसी इमोजी रिएक्शन पर काम करते हुए देखा गया था, लेकिन व्हाट्सएप ने अब आखिरकार फीचर को ऑफिसियल कर दिया है। इमोजी रिएक्शन के साथ, व्हाट्सएप यूजर्स मैसेजिंग ऐप पर केवल 2GB तक की फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं। व्हाट्सएप यूजर्स को व्हाट्सएप ग्रुप में 512 लोगों को जोड़ने की सुविधा भी देगा। 

मैसेज रिएक्शन फीचर की मार्क जुकरबर्ग ने की घोषणा 

Latest Videos

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने सबसे पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर घोषणा की कि व्हाट्सएप पर इमोजी रिएक्शन यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। इमोजी रिएक्शन फीचर व्हाट्सएप प्रतिद्वंद्वी सिग्नल, टेलीकॉम और आईमैसेज पर उपलब्ध था। अन्य मेटा-स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जैसे की इंस्टाग्राम, फेसबुक मैसेंजर में भी इमोजी रिएक्शन फीचर हैं। WhatsApp इस फीचर पर सबसे लंबे समय से काम कर रहा है। कई बार बीटा टेस्ट के दौरान टेस्टर्स ने ऐप पर इस फीचर को देखा। WhatsApp ने कहा है की इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए ऐप को अपडेट करना पड़ेगा। 

2GB तक फ़ाइलें ट्रांसफर करने की सुविधा 

व्हाट्सएप पर अब आप एक बार में 2GB तक की फाइल (ऑडियो , फोटो और वीडियो) भेज या शेयर कर पाएंगे। फाइलों में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन होगा। इस अपडेट से पहले यूजर को एक बार में केवल 100MB ट्रांसफर करने की अनुमति दी थी, जो पर्याप्त नहीं था। बढ़ी हुई सीमा के साथ, बहुत सारे वीडियो और फ़ाइलों को एक साथ ट्रांसफर करना अब यूजर के लिए कोई समस्या नहीं होगी। कंपनी ने एक ब्लॉग में कहा है कि यह अपलोड या डाउनलोड करते समय एक काउंटर शो करेगा ताकि यूजर को यह पता चल सके कि फाइल ट्रांसफर में कितना समय लगेगा।

एक ग्रुप में अधिकतम 512 लोगों को जोड़ पाएंगे 

व्हाट्सएप ने ब्लॉग पोस्ट में यह भी बताया है कि अब वह यूजर को एक ग्रुप में 512 लोगों को जोड़ने की अनुमति देगा। मैसेजिंग ऐप वर्तमान में लोगों को एक ग्रुप में केवल 256 लोगों को जोड़ने देता है। हालांकि, बदलाव तुरंत नहीं मिलेंगे क्योंकि व्हाट्सएप ने कहा है कि वह इस फीचर को धीरे-धीरे रोल आउट करेगा। सबसे पहले आपको अपने व्हाट्सप्प ऐप को अपडेट करना होगा। अपडेट करने के लिए आप प्लेस्टोरे या ऐप स्टोर में जा सकते हैं। लेटेस्ट वर्जन में अपडेट होने के बाद अगर ये फीचर आपको नहीं दिखाई देता है तो आपको कुछ दिनों का इंतज़ार करना पड़ सकता है। 

WhatsApp ग्रुप एडमिन को मिलेगा ज्यादा पॉवर 

व्हाट्सप्प बहुत जल्द एक और नया फीचर लाने वाला है। इस नए फीचर के आने के बाद ग्रुप एडमिन के पास ज्यादा कंट्रोल होगा। अब ग्रुप एडमिन किसी भी मेंबर को ग्रुप से बाहर कर पाएंगे। ग्रुप में किसी भी मेंबर द्वारा किये गए मैसेज को एडमिन डिलीट कर पाएगा। मैसेज डिलीट होने के बाद बाद ग्रुप में मेंबर ये देख पाएंगे की किस मैसेज को ग्रुप एडमिन ने हटाया है।  इससे ग्रुप में गलत मैसेज, फेक न्यूज़ और गलत कंटेंट शेयर होने में कमी आएगी। ग्रुप एडमिन अब ये भी कंट्रोल कर पाएंगे कि ग्रुप में कौन मेंबर मैसेज कर सकता है और कौन नहीं। 

यह भी पढ़ेंः- 

Instagram पर शुरू हुआ Age Verification प्रोसेस, 13 वर्ष से कम आयु के यूजर नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

कोई भी पासवर्ड बनाते समय इन बड़ी बातों को रखें हमेशा ध्यान, अक्सर इन गलतियों से होता है अकाउंट हैक

WhatsApp पर बहुत जल्द आ रहा Ray-Ban Stories फीचर, अब उंगलियों का इस्तेमाल किए बिना वॉट्सऐप पर भेज पाएंगे मैसेज

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता