अगर आपके पास है Xiaomi का ये Smartphome तो ऐसे मिलेगा Youtube Premium का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन

Published : Feb 19, 2022, 12:29 PM ISTUpdated : Feb 19, 2022, 12:45 PM IST
अगर आपके पास है Xiaomi का ये Smartphome तो ऐसे मिलेगा Youtube Premium का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन

सार

Xiaomi ने चुनिंदा डिवाइसों पर मुफ़्त YouTube Premium ऑफ़र करने के लिए YouTube के साथ पार्टनरशिप की है

टेक डेस्क. अगर आप फ्री में Youtube Premium लेने की सोच रहे हैं तो अभी बढ़िया मौका है। Xiaomi कंपनी अपने कुछ लॉन्च हुए नए स्मार्टफोन और आगे लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के साथ 3 महीने का फ्री यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन दे रहा है।  Xiaomi के लिस्टेड स्मार्टफोन यूजर को बिल्कुल फ्री में तीन महीने के लिए Youtube Premium का आनंद ले सकते हैं। YouTube प्रीमियम YouTube का एक सब्सक्रिप्शन आधारित पैकेज है जो जो ऐड फ्री म्यूजिक और वीडियो कॉन्टेंट तक पहुंच प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें- इंडिया में लॉन्च हुई Oppo Watch Free, सिंगल चार्ज में चलेगी 14 दिन, देखें कीमत और बाकी डिटेल

इन स्मार्टफोन पर मिल रहा फ्री Youtube Premium सब्सक्रिप्शन

YouTube Music Premium में रीमिक्स के अलावा 80 मिलियन से अधिक ऑफिसियल गाने पेश करता है। YouTube प्रीमियम ऑफ़र के लिए योग्य Xiaomi स्मार्टफ़ोन में Xiaomi 11T Pro, Xiaomi 11T, Xiaomi 11 Lite 5G NE, Redmi Note 11 Pro 5G, Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11S और Redmi Note 11 शामिल हैं। इन Xiaomi स्मार्टफोन के इच्छुक यूजर YouTube ऐप खोलकर और निर्देशों का पालन करके YouTube प्रीमियम नि: शुल्क टेस्टिंग का आनंद ले सकते हैं। यूजर youtube.com/premium पर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें..Instagram Reels में जल्द जुड़ेगा नया अपडेट,अब 90 सेकेंड तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो

Youtube Premium के बेनिफिट्स

YouTube प्रीमियम यूजर के लिए निर्बाध, विज्ञापन-मुक्त और प्रीमियम ऑडियो और वीडियो कॉन्टेंट की गारंटी देता है। यह मल्टी-टास्किंग की भी अनुमति देता है, क्योंकि जब यूजर किसी दूसरे ऐप पर काम कर रहा होता है तो Youtube बैकग्राउंड में चलती रह सकती है। हालांकि, YouTube प्रीमियम ऑफ़र को केवल नए योग्य Xiaomi स्मार्टफोन पर लागू किया गया है और इसके कुछ नियम और शर्तें भी लागू हैं। भारत में YouTube प्रीमियम की कीमत 129 रुपए प्रति माह है। सब्सक्रिप्शन आपको YouTube पर विज्ञापन-मुक्त कॉन्टेंट के साथ-साथ बैकग्राउंड में चलने की सुविधा प्रदान करती है। इसका मतलब है कि आप YouTube को बंद करने या अन्य एप्लिकेशन का उपयोग करने या स्क्रीन लॉक होने पर भी वीडियो देख पाएंगे। 

ये भी पढ़ें..Instagram पर आ रहा धांसू फीचर्स, My Activity फीचर जुड़ेगा, दोस्त की मदद से कर पाएंगे अकॉउंट रिकवर

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

किचन को मॉडर्न बनाएगा ये छोटा गैजेट, कीमत 137रू से शुरू !
Airtel ने अचानक से गायब कर दिए 2 रिचार्ज प्लान, ग्राहकों को जोर का झटका!