भारत की डरावनी जगहें: थर-थर कांपने लगेगा तन-मन, क्या आप घूमने की हिम्मत करेंगे?

Published : Mar 28, 2025, 01:16 PM ISTUpdated : Mar 28, 2025, 01:19 PM IST
haunted-places-in-India

सार

Scariest places in India: भारत में हैं कुछ बेहद डरावनी जगहें! राजस्थान के भानगढ़ किले से लेकर गुजरात के डुमास बीच तक, ये जगहें भूतिया कहानियों से भरी हैं। क्या आप इन्हें एक्सप्लोर करने की हिम्मत करेंगे?

Haunted Places In India: क्या आपको भी स्केरी और भूतिया जगह घूमना पसंद है और आप ऐसी जगह पर जाकर इसकी हिस्ट्री और अलग-अलग एक्सपीरियंस को एक्सप्लोरर करना चाहते हैं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं भारत की ऐसी ही अजीबोगरीब जगह (Most haunted places in India) के बारे में जो सबसे डरावनी लिस्ट में आती है। तो अगर आप भी फ्रेंड्स के साथ कोई हॉन्टेड ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इन जगहों को एक्सप्लोर करना ना भूलें।

भानगढ़ किला, राजस्थान (Bhangarh Fort, Rajasthan)

भानगढ़ किला राजस्थान का सबसे डरावना हॉन्टेड प्लेस है। कहा जाता है कि यहां एक तांत्रिक ने रानी को वश में करने की कोशिश की थी। लेकिन असफल होने पर उसे श्राप दे दिया था, इसलिए सूरज ढलने के बाद यहां पर जाने की मनाही होती है।

अग्रसेन की बावली, दिल्ली (Agrasen Ki Baoli, Delhi)

दिल्ली की अग्रसेन की बावली को डरावनी और रहस्यमई जगह कहा जाता है। यह जगह लोगों को सुसाइड करने के लिए अट्रैक्ट करती है। कई लोगों ने यहां अदृश्य शक्तियों को भी महसूस किया है, इसलिए रात के समय यहां जाने के लिए मना किया जाता है।

कुलधरा गांव, राजस्थान (Kuldhara Village, Rajasthan)

राजस्थान में एक रहस्यमई गांव कुलधरा भी है। यह गांव अचानक से एक रात में खाली हो गया था और कहा जाता है कि आज भी यहां से अजीबोगरीब आवाज सुनाई देती है और परछाई नजर आती है, जबकि इस गांव में कोई नहीं रहता है।

डुमास बीच, गुजरात (Dumas Beach, Gujarat)

समुद्र तट पर बसा डुमास एक ऐसा बीच है, जहां आज भी आत्माएं भटकती है। कहा जाता है कि इस बीच पर पहले शवदाह किया जाता था। रात में आज भी यहां आवाजें सुनाई देती है और कई लोग यहां से गायब भी हो चुके हैं।

शनिवार वाड़ा किला, पुणे (Shaniwar Wada Fort, Pune)

पुणे में स्थित शनिवार वाड़ा किला भूतिया और रहस्यमई किला है। कहा जाता है कि एक राजकुमार की आत्मा आज भी यहां भटकती है। इस किले में पूर्णिमा की रात अजीब सी चीजें सुनाई जाती है। कई कहानियों के अनुसार यहां के एक शहजादे की हत्या कर दी गई थी और उसकी आत्मा आज भी यहां भटकती है।

PREV

Recommended Stories

एक डेस्टिनेशन, चार एक्सपीरियंस, कर्नाटक के इस जगह मिलेगा अनोखा व्यू
रूस घूमना चाहते हैं? जानें बेस्ट टाइम और टॉप-10 डेस्टिनेशन