गर्मियों में हनीमून के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहें, पार्टनर के साथ बिता पाएंगे गोल्डन टाइम

Published : Mar 27, 2025, 02:58 PM ISTUpdated : Mar 27, 2025, 03:00 PM IST
honeymoon

सार

Honeymoon places: गर्मियों में हनीमून के लिए भारत में कई ठंडी जगहें हैं। दार्जिलिंग, ऊटी, औली और सिक्किम जैसे हिल स्टेशन कपल्स के लिए बेस्ट हैं।

Best Honeymoon places in Summer: गर्मियों में होने वाली शादियां शायद ही किसी को पसंद आती हैं। चिपचिपाहट और उमस से भरा यह मौसम मेहमानों के साथ-साथ दूल्हा-दुल्हन को भी बेहाल कर देता है। ऐसे में अगर शादी के बाद हनीमून की प्लानिंग करनी हो तो ज्यादातर लोग इसे बाद के लिए टाल देते हैं। इस गर्मी में घूमने का मजा भी थोड़ा किरकिरा हो जाता है। खैर, परेशान न हों।

अगर आपकी शादी गर्मियों में है और आप छुट्टियों के चलते इस मौसम में हनीमून पर जाना चाहते हैं तो अपने पार्टनर के साथ ठंडी जगहों पर जाएं। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो गर्मी के दिनों में भी काफी ठंडी रहती हैं। यहां जाने के बाद आपको गर्मी का एहसास भी नहीं होगा। तो चलिए आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जो हनीमून के लिए बेस्ट हैं।

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

इस गर्मी में रोमांटिक हॉलिडे एन्जॉय करने के लिए दार्जिलिंग को चुनना चाहिए। भारत के उत्तर पूर्व में स्थित, इसकी खूबसूरत वादियों में हनीमून मनाना वाकई एक अनोखा अनुभव होगा। दार्जिलिंग की यात्रा आपको ब्रिटिश राज के दिनों की याद दिला देगी। यहां अपने हनीमून के दौरान आप तैरते बादलों, टॉय ट्रेन गोंडोला राइड और हरे-भरे चाय के बागानों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। कुल मिलाकर, यह एक रोमांटिक हिल स्टेशन है।

ऊटी में घूमने की जगहें

अगर आप दक्षिण की ओर कहीं घूमना चाहते हैं, तो ऊटी सबसे अच्छा विकल्प है। यह तमिलनाडु राज्य का एक छोटा सा शहर है, जिसे हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। यह हिल स्टेशन अपने बगीचों के लिए काफी मशहूर है। मोती झील, एमराल्ड झील, रोज़ गार्डन, बॉटनिकल गार्डन, सेंट स्टीफंस चर्च यहां देखने लायक जगहें हैं। इसके अलावा, यहां अपने पार्टनर के साथ लंबी सैर का मज़ा लेना न भूलें।

औली, उत्तराखंड

औली गर्मियों में हनीमून पर जाने के लिए एकदम सही जगह है। यह उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में स्थित है। यह एक अद्भुत हिमालयी जगह है जो गर्मियों के दौरान आपके नवविवाहित जीवन को स्पेशल बनाता है। इसका मतलब यह भी है कि आप गर्मियों के दौरान हनीमून की छुट्टियों के लिए इस जगह को चुन सकते हैं और गर्म शहरों से दूर एक अच्छे मौसम का आनंद ले सकते हैं।

माउंट आबू में घूमने की जगहें

माउंट आबू हनीमून कपल्स के लिए एक रोमांटिक जगह है। यह एक हनीमून डेस्टिनेशन है जहां जोड़े अपनी व्यस्त शादी के फंक्शन के बाद आराम करना चाहते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यह हिल स्टेशन हनीमून के लिए बेहद खूबसूरत और किफायती है।

सिक्किम की जगहें

सिक्किम नवविवाहितों के लिए स्वर्ग है। जो कपल्स भीड़-भाड़ से दूर पहाड़ों के बीच मन की शांति चाहते हैं, वे यहां जाने का फैसला कर सकते हैं। यहां बिताया गया हर पल यादगार बन जाएगा। सिक्किम में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है ज़ुलुक। लोग अक्सर एक छोटे और शांत गांव की तलाश में इस छोटे से गांव में जाते हैं। यहां से कंचनजंगा के अद्भुत नज़ारे देखे जा सकते हैं।

PREV

Recommended Stories

एक डेस्टिनेशन, चार एक्सपीरियंस, कर्नाटक के इस जगह मिलेगा अनोखा व्यू
रूस घूमना चाहते हैं? जानें बेस्ट टाइम और टॉप-10 डेस्टिनेशन