देखते रह गए विशिष्ट अतिथि, पक्षी ने फहरा दिया तिरंगा. ये Video कर देगा हैरान

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा वंदन के दौरान एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। फ्लैग फहराने से पहले ही एक पक्षी आकर तिरंगा फहरा देता है, जिससे वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठते हैं।

Rupesh Sahu | Published : Aug 17, 2024 2:36 PM IST / Updated: Aug 17 2024, 08:19 PM IST

वायरल न्यूज, 15 august 2024 bird hoists flag viral video celebration। स्वतंत्रता दिवस 2024 बत जरुर गया है, लेकिन इससे जुड़ा एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें 15 अगस्त के मौके पर झंडा वंदन किया जा रहा है। शुरुआता में फ्लैग को फूलों के साथ टैग करके पोल पर ऊपर चढ़ाया जाता है। यहां मौजूद विशिष्ट अतिथि तिरंगा फहराने वाली रस्सी को खींचते, इससे पहले ही एक पक्षी आता है और फ्लैग फहरा देता है। इस बीच यहां मौजूद पूरी जनता खुशी से झूमने लगती है। बच्चे क्लैपिंग करते हैं। वहीं अपना काम करके ये पक्षी उड़ जाता है। इस दौरान कोई शख्स जो वीडियो शूट कर रहा होता है, उसके कैमरे में ये पूरी घटना रिकॉर्ड हो जाती है। ये वीडियो अब ऑनलाइन वायरल हो रहा है।

 17 अगस्त को माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स @shilpa_cn पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक दस लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। क्लिप की शुरुआत बच्चों सहित कुछ लोग झंडा वंदन के लिए तैयार दिखते हैं।

 

Latest Videos

 

नेटीजन्स बोले- देशभक्त पक्षी

जैसे ही झंडा पोल के टॉप पर पहुंचता है, हर कोई ऊपर देखने लगता है। उसी समय, एक पक्षी झंडे की ओर उड़ता हुआ आता है, जो उस रस्सी को खींचता है, जिसमें फूल लपेटे हुए थे। इसके बाद तिरंगा हवा में लहराने लगता है। शिल्पा नाम की एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया,"एक पक्षी कहीं से आया और उसे उड़ा दिया!!" वीडियो पर रिएक्ट देते हुए एक यूजर ने लिखा, "पक्षी में देशभक्ति की भावना कूट कूटकर भरी है।" एक दूसरे ने कॉमेन्ट किया, “यह एक बेहद आश्चर्यभरा मौका है। ये सब सपने की तरह लगता है। एक शख्स ने कहा-  लगता है किसी देशभक्त का पुनर्जन्म हुआ है । 

ये भी पढ़ें- 

Education फीस ने Real Estate को पीछे छोड़ा ? LKG फीस पर उठे सवाल

Share this article
click me!

Latest Videos

Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ