
दुबई: अनायास चंचलता और अद्भुत प्रतिभा की धनी 14 वर्षीय हरनिध कौर सोढ़ी नामक भारतीय लड़की ने अपने डांस से सबको अपना दीवाना बना लिया है। दुबई में रहने वाली हरनिध ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। सिर्फ़ तीन साल के भीतर ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हरनिध के 80 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं.
हरनिध के डांस मूव्स इतने तेज़ और आकर्षक हैं कि लोग उन्हें देखते ही रह जाते हैं। उनके रील्स और शॉर्ट्स वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। beatswithharnidh नामक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ही 27 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। 2021 में हरनिध ने सोशल मीडिया पर कदम रखा था। उनके यूट्यूब चैनल पर उनके रील्स और शॉर्ट्स वीडियो को 200 करोड़ से ज़्यादा बार देखा जा चुका है.
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News