65 साल के आदमी ने रचाई 16 साल की लड़की से शादी, 5 बीवियों से पहले ही 16 बच्चे

Published : May 17, 2023, 02:34 PM ISTUpdated : May 17, 2023, 03:50 PM IST

कहते हैं कि प्यार अंधा होता है पर इतना अंधा होगा आपने सोचा नहीं होगा। दरअसल, ब्राजील के एक कपल की शादी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक 16 साल की लड़की ने 65 साल के आदमी से शादी कर ली। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

PREV
15

ये कहानी है पराना प्रांत के अराकुरिया के मेयर रह चुके हिसाम हुसैन देहैनी की। हुसैन ने 16 साल की कौआने रोड कैमार्गो से शादी की। लड़की चाइल्ड ब्यूटी क्वीन भी रह चुकी है।

25

दोनों ने हाल में ही 15 अप्रैल को शादी की थी, हैरानी की बात ये है कि हुसैन की पहले से ही 5 बीवियां हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिसाम हुसैन देहैनी करोड़ों की संपत्ती का मालिक है।

35

हालांकि, 16 साल की स्कूल गर्ल से शादी करने के कारण हिसाम हुसैन देहैनी को मेयर पद से और अपनी पार्टी से इस्तीफा देना पड़ा है।

45

शादी से पहले हुसैन ने अपनी नई दुल्हन के रिश्तेदारों को टॉप पदों पर नौकरी दे दी थी। हुसैन ने नई पत्नी की मां को उसके नए जॉब में 1500 डॉलर की जबरदस्त हाईक दे डाली थी। हालांकि, रिश्तेदारों को सरकारी नौकरी देने का मामला विवादों में पड़ गया।

55

हुसैन की पहली पांच शादियों से 16 बच्चे हैं। उन्होंने अपनी पहली शादी 1980 में की थी। गौरतलब है कि ब्राजील एक ऐसा देश है जहां पर सबसे ज्यादा बाल विवाह होते हैं। यहां पर 16 साल की लड़कियां उनके माता-पिता की मर्जी से किसी से भी शादी कर सकते हैं।

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…

Recommended Stories