ड्यूटी-फर्ज और सपनाः हर दिन ऑफिस से रात में 10 km रनिंग कर घर जाता है 19 वर्षीय लड़का

Published : Mar 21, 2022, 09:37 AM ISTUpdated : Mar 21, 2022, 03:49 PM IST
ड्यूटी-फर्ज और सपनाः हर दिन ऑफिस से रात में 10 km रनिंग कर घर जाता है 19 वर्षीय लड़का

सार

लड़के का सपना है इंडियन आर्मी (indian army)  में भर्ती होना। उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए वह नौकरी भी करता है। नौकरी करने के कारण वह दौड़ने की प्रैक्टिस नहीं कर पता है।

ट्रेंडिंग डेस्क. जिनके हौंसले बुलंद होते हैं उनके सामने मुश्किलें भी कम पड़ जाती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया (social media) में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक लड़का अपने सपनों को पूरा करने के लिए किस तरह के संघर्ष कर रहा है यह दिखाया गया है। यह वीडियो लोगों को पसंद आ रहा है। गाड़ी में चलते हुए एक व्यक्ति ने इस वीडियो को बनाया है उसके बाद कई बड़ी हस्तियों ने इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में उत्तराखंड (Uttarakhand) का रहने वाला एक 19 साल का लड़का हर दिन करीब 10 किलो मीटर दौड़ता है।

इसे भी पढ़ें- Job Alert: बिना रिटेन एग्जाम नौकरी पाने का मौका, सीधे इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

दरअसल, लड़के का सपना है इंडियन आर्मी (indian army)  में भर्ती होना। उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए वह नौकरी भी करता है। नौकरी करने के कारण वह दौड़ने की प्रैक्टिस नहीं कर पता है। इस कारण से ड्यूटी खत्म करने के बाद करीब 10 किलो मीटर रोज दौड़कर अपने घर जाता है।  कार ड्राइवर लड़के को दौड़ता हुए देखकर कहता है- आ जा गाड़ी में छोड़ देता हूं। लड़का कहता है नहीं मैं दौड़ते हुए जाऊंगा। ड्राइवर पूछता है- दौड़ते हुए क्यों जा रहे हो। वो कहता है कि मैं रोज दौड़ते हुए ही जाता हूं। लड़का अपना नाम प्रदीप मेहरा बताता है। 

किसने शेयर किया है वीडियो
इस वायरल वीडियो को सीनियर जर्नलिस्ट और फिल्ममेकर विनोद कापड़ी (filmmaker Vinod Kapri) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- नोएडा की सड़क पर कल रात 12 बजे मुझे ये लड़का कंधे पर बैग टांगें बहुत तेज़ दौड़ता नज़र आया। मैंने सोचा किसी परेशानी में होगा, लिफ़्ट देनी चाहिए। बार-बार लिफ़्ट का ऑफ़र किया पर इसने मना कर दिया। वजह सुनेंगे तो आपको इस बच्चे से प्यार हो जाएगा।

 

 

दोनों के बीच क्या बातचीत हुई
दोनों के बीच जब बातचीत होती है को वह लड़का बताता है कि वह मैकडॉनल्ड  नोएडा सेक्टर 16 में काम करता है और ड्यूटी खत्म दौड़ते हुए अपने घर बरौला जाता है। वहीं, वो ये भी बताता है कि उसकी मां बीमार है और हॉस्पिटल में भर्ती है। प्रदीप बताता है कि वह घर जाकर खाना बनाएगा। जब बच्चे को खाना खिलाने का ऑफर मिला तो वह कहता है कि अगर वह उसके साथ खाना खा लेगा तो उसका बड़ा भाई भूखा रह जाएगा। वो नाइट ड्यूटी करता है उसके लिए खाना बनाना है। वो लिफ्ट का ऑफर ठुकराते हुए कहता है कि अगर मैं गाड़ी में बैठा तो मेरी दौड़ने की प्रैक्टिस खराब हो जाएगी। जब विनोद कापड़ी ने प्रदीप मेहरा से कहा कि उसका ये वीडियो वायरल हो जाएगा। इस पर लड़का कहता है कि मुझे कौन पहचानेगा, अगर वायरल हो भी गया तो क्या है मैं कुछ गलत तो नहीं कर रहा हूं।

इसे भी पढ़ें- Job Alert: IOCL में निकली भर्ती, जानें अप्लाई करने के लिए क्या है योग्यता 

क्या पता चला?
वीडियो वायरल होने के बाद जब कापडी उसके पास पहुंचे तो उन्होंने कहा कि तुम्हें पता क्या हुआ। इसके जवाब में वो कहता है कि आपको इंटरनेशनल अवॉर्ड मिला है। तब वो कापड़ी से कहता है कि मैं वायरल हो गया हूं तो कौन सा गलत काम किया है दौड़ ही तो लगा रहा हूं। इस दौरान उसने बताया कि उसके पास उसके कई दोस्तों का भी फोन आया है। इस लड़के के जब्जे को सोशल मीडिया पर सलाम किया जा रहा है।   

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

ऐसी वफादारी देखी हैं कहीं? मालिक के शव के पीछे 4 किमी. दौड़ा कुत्ता-वजह जान गैरों के भी छलके आंसू
नाक से गटक ली बीयर! इस बंदे ने जो किया वो आप जिंदगी में भूलकर भी ना करना-WATCH