
ट्रेंडिंग डेस्क। ब्राजील से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 19 वर्षीय लड़की ने दो अलग-अलग पिता से जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टर खुद इस मामले को जानने के बाद हैरान हैं कि ऐसा कैसे संभव हो सकता है। हालांकि, कुछ डॉक्टर्स का मानना है कि ऐसी दुर्लभ घटनाएं हो सकती हैं और ये दस लाख में एक केस में देखा जा सकता है।
बहरहाल, ये चौंकाने वाला मामला ब्राजील में गोआस प्रांत के मिनेरियोस जिले का है। यहां एक लड़की ने एक ही दिन दो पुरुषों के साथ संबंध बनाए और 9 महीने बाद जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुड़वा बच्चों के पिता कौन थे, इसको लेकर उलझन हुई, तो पुष्टि करने के लिए डीएनए टेस्ट कराया गया। लड़की तब हैरान रह गई, जब उसने रिपोर्ट देखी।
अलग-अलग पिता के बच्चे, मगर दोनों में बेहद समानता
उसने बताया कि वह एक युवक को ही दोनों बच्चों का पिता मान रही थी, मगर टेस्ट में वह केवल एक बच्चे का पिता निकला। हैरानी इस बात की भी है कि लड़की ने बताया कि दो अलग-अलग पुरुषों द्वारा गर्भ धारण करने और एक डिलीवरी में बच्चे पैदा होने के बावजूद दोनों में बहुत समानता है और वे लगभग एक जैसे ही दिखते हैं। लड़की ने कहा, मुझे याद आया कि मैंने उसी दिन किसी अन्य व्यक्ति से भी संबंध बनाए थे और उसे टेस्ट करने के लिए बुलाया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मैं ये देखकर हैरान हूं और ये नहीं जान सकी कि ऐसा भी हो सकता है। दोनों बच्चे बेहद समान हैं।
दुनिया में अब तक 20 ऐसे दुर्लभ केस सामने आ चुके हैं
विशेषज्ञों के मुताबिक, घटना बेहद दुर्लभ है, मगर यह असंभव नहीं है। वैज्ञानिक रूप से इसे हेटेरोपेरेंटल सुपरफेकंडेशन नाम दिया गया है। ऐसा तब हो सकता है जब एक ही मां के दो अंडे अलग-अलग पुरुषों द्वारा निषेचित किए जाते हैं। बच्चे मां की अनुवांशिक गुण शेयर करते हैं, लेकिन वे अलग-अलग प्लेसेंटा में बढ़ते हैं। हालांकि, यह कोई पहला मामला नहीं है। दुनिया में अब तक ऐसे 20 दुर्लभ मामले सामने आ चुके हैं। लड़की ने बताया कि बच्चे अब 16 महीने के हो गए हैं। इनमें से एक बच्चे का पिता उन दोनों बच्चों की देखभाल कर रहा है।
पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम
किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News