
वायरल डेस्क। लोगों को कुत्ते के काटने के बाद आपने रेबीज का इंजेक्शन लगावाते हुए तो देखा होगा लेकिन अगर हम आपसे कहें कि लोग अब एक दो साल की मासूम के काटने पर रेबीज का इंजेक्शन लगवा रहे हैं तो आप क्या कहेंगे? हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से सामने आया है। जहां एक बच्ची ने गांव के 40 से अधिक लोगों को काट लिया था। अब डर के मारे लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज कराने पहुंच रहे हैं।
बच्ची में थे रेबीज के लक्ष्ण
जानकारी के मुताबिक, जालौन में दो साल की मासूम को कुत्ते ने काट लिया था। परिवारवाले बच्चो को अस्पताल ले जाने के बजाय झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गए और वहां उसका इलाज कर रहा थे। बताया तो ये भी जा रहा है, परिवारवाले झाड़फूंक भी कर रहा थे। कुछ दिनों बाद बच्ची में रैबीज के लक्ष्ण दिखने लगे। हालत बिगड़ने पर मासूम को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही जिन लोगों को बच् ने काटा था उनमें भी दहशत का माहौल है। जिसके बाद से CHC में लगातार लोग रेबीज का इंजेक्शन लगवाने आ रहे हैं।
जान ले सकता है रेबीज वायरस
रेबीज एक घातक वायरस है। जो संक्रमित जानवरों की लार से फैला था। ये आमतौर पर काटने से फैलता है। एक बार जब किसी व्यक्ति में रेबीज के संकेत या लक्षण दिखने शुरू होते हैं, तो उसके लिए बचना मुश्किल होता है। ऐसे लोग जिन्हें रेबीज होने का खतरा हो सकता है, उन्हें सुरक्षा के लिए रेबीज के टीके लगवाने चाहिए। अगर आपको किसी जानवर ने काटा है, आपके शरीर में खार, सिरदर्द, जी मिचलाना, उल्टी, घबराहट, चिंता, जैसे लक्ष्ण दिखाई दे रहे हैं तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
जानवर के काटने पर घरेलू नुस्खों के फेर में न फंसे
गौरतलब है, कुछ लोग जानवरों के काटने को भी सिरियस नहीं लेते हैं और बाद में उन्हें दुखद अंजाम भुगतना पड़ता है। लोगों को लगता है, रेबीज केवल कुत्ते के काटने से होता है लेकिन ये बीमारी बिल्ली, घोड़ों और चमगादड़ के काटने से भी फैल सकती है। जानवरों के काटने पर लोग डॉक्टर के पास जाने की बजाए घरेलू नुस्खे अपनाने लगते हैं। जबकि ऐसा करने से बचना चाहिए। जानवर के काटने पर तुरंत डॉक्टर सें संपर्क करे और रेबीज का इंजेक्शन लगवाएं।
ये भी पढ़ें- World Rabies Day 2022 : क्या होता है रेबीज, जानें किन जानवरों के कांटने से हो सकती है ये खतरनाक बीमारी
ये भी पढ़ें- 3 महिलाओं को कोरोना के टीके की जगह लगा दी एंटी रेबीज,आधार कार्ड न लेने पर खुला राज
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News