
ट्रेंडिंग डेस्क : शादी में अपने परिवार, रिश्तेदारों, करीबियों और दोस्तों को इनवाइट करने के लिए शादी के कार्ड छपवाए जाते हैं। इसका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं कि कब शादी का कार्ड आए और हम शादी में शिरकत करने पहुंचे लेकिन अब अगर अंजान कोई शादी का कार्ड आए, तो आप सावधान हो जाएं, क्योंकि इन दिनों एक ऐसा शादी का कार्ड वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, हाल ही में एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान एक महिला एक ऐसा शादी का कार्ड लेकर जा रही थी जिससे खोलने के बाद पता चला कि इसके अंदर ड्रग छुपा कर ले जाया जा रहा था...
देखें वायरल वीडियो
आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और इसे पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा कि 'वेडिंग कार्ड वाली लड़की एयरपोर्ट पर पकड़ी गई। कार्ड के अंदर ड्रक्स था। सावधान रहें एयरपोर्ट पर किसी से कुछ ना लें। इसके आकार वस्तु की परवाह किए बिना, ना बूढ़ा,ना जवान, महिला, पुरुष, बच्चा कोई भी हो...' इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें भी फटी की फटी रह जाएंगी। दरअसल, इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की शादी का कार्ड लेकर एयरपोर्ट पर जा रही थी, लेकिन चेकिंग के दौरान जब इस कार्ड को खोला गया और इसका पोस्टमार्टम किया गया यानी कि इसकी 1-1 परत की जांच की गई तो हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। दरअसल, जब कार्ड को काटकर खोला गया तो इसमें से ड्रग का एक पैकेट मिला। जब अधिकारियों ने इस ड्रग्स के पैकेट को देखा तो वह भी हैरान रह गए और लड़की वहां से भागने की कोशिश करने लगी। लेकिन उसे पकड़ लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर इस वेडिंग कार्ड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। वहीं लगभग 5000 लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है और लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'छापे से कुछ नहीं होगा ₹100 से बड़ा नोट बंद करना होगा। संपत्ति को आधार से लिंक करना होगा। बेनामी संपत्ति 100% बंद करनी होगी।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'प्रतिभा बहुत है हमारे यहां...'
ये भी पढ़ें: पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम
किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News