
नई दिल्ली। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। कामेडियन रह चुके भगवंत मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 10 मार्च को पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आने के बाद से भगवंत मान चर्चा में हैं। उनके पुराने अलग-अलग फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
इन दिनों सोशल मीडिया पर भगवंत मान का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कांग्रेस नेता नवजोद सिंह सिद्धू खूब हंस रहे हैं। बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बंपर वोट मिले हैं। प्रचंड बहुमत के साथ आप की सरकार बन रही है। भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इससे ठीक पहले उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, यह वीडियो पुराना है और इन दिनों फिर वायरल हो रहा है। वैसे, एशियानेट इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
वीडियो में मान के साथ सिद्धू भी दिख रहे
दरअसल, भगवंत मान पहले कॉमेडियन थे। यह वीडियो तभी का है। इसमें भगवंत मान के साथ नवजोत सिंह सिद्धू भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में भगवंत मान एक जोक कह रहे, जिस पर सिद्धू खूब हंस रहे हैं। यह वीडियो टीवी प्रोग्राम द ग्रेट लॉफ्टर चैलेंज का है। इस वीडियो में भगवंत मान कॉमेडी कर रहे हैं और कहते दिख रहे हैं कि जब उन्होंने एक नेता से राजनीति का मतलब पूछा तो बताया कि राज कैसे करना है और इसकी नीति बनाते रहना ही राजनीति है। इसके बाद वह राजनीति और गवर्नमेंट का मतलब बताते दिख रहे हैं। इसमें वह कह रहे हैं कि जो हर मामले पर गौर करे और अगले एक मिनट के बाद ही उसे भूल जाए, वहीं गवर्नमेंट होता है।
यह भी पढ़ें: 8 करोड़ की कार को पालतू जानवर की तरह पट्टे से बांधकर सड़कों पर घुमाती है यह महिला, जानें इनसे जुड़े और कारनामे
वहीं, सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा- मुझे लग रहा कि स्टैंडअप कॉमेडी में भविष्य काफी उज्जवल है। पहले यूक्रेन और अब पंजाब में भी ऐसा देखने में आया है।
यह भी पढ़ें: इस परिवार का हर सदस्य 6 फुटा, लंबाई बनी परेशानी की वजह, जानें क्यों
यह भी पढ़ें: Viral Video: रितिक रोशन के गाने पर 'रॉकस्टार' आंटी ने किया ऐसा डांस, आने वाले दिनों की सेलेब्रिटी है ये मैडम!
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News