बार-बार वॉशरूम जाने वाली महिला को Amazon ने नौकरी से निकला, कर्मचारी ने किया बड़ा खुलासा

Published : Aug 24, 2021, 02:51 PM ISTUpdated : Aug 24, 2021, 03:09 PM IST
बार-बार वॉशरूम जाने वाली महिला को Amazon ने नौकरी से निकला, कर्मचारी ने किया बड़ा खुलासा

सार

महिला को लू ब्रेक लेने के लिए हाल ही में अनुचित तरीके से बर्खास्त किया गया था। वहीं, महिला ने बताया कि वह इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम से पीड़ित है

ट्रेंडिंग डेस्क. Amazon ने अपनी एक महिला कर्मचारी को जॉब से निकाल दिया। जिसके बाद महिला कर्मचारी ने कंपनी से 75 हजार डॉलर यानी कि करीब 55 लाख रुपए की मांग की है। बताया जा रहा है कि महिला को काम से इसलिए निकाला गया है कि महिला एक दिन में कई बार वॉशरूम जाती थी। जिस कारण से उसकी छुट्टी कर दी गई है। अब महिला ने अमेजॉन के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

इसे भी पढे़ं-  तालिबानियों के खौफ से दूर आलीशान जिंदगी जी रही है राष्ट्रपति की बेटी, 19 साल पहले गई थीं अफगानिस्तान

महिला को लू ब्रेक लेने के लिए हाल ही में अनुचित तरीके से बर्खास्त किया गया था। वहीं, महिला ने बताया कि वह इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम से पीड़ित है जिस कारण से उसे दिन में कई बार वॉशरूम जाती है। महिला ने कहा कि वो कभी-कभी दिनभर में 6 से 7 बार वॉशरूम जाना पड़ता है। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित महिला ने कंपनी को अपनी समस्या बताई थी जिसके बाद से कंपनी ने उसे डॉक्टर से सर्टिफिकेट लाने को कहा था।

इसे भी पढ़ें-  पंजशीर इलाका क्यों नहीं जीत पाया तलिबान, अंदराब घाटी में तलिबानियों ने पार की क्रूरता की हदें

महिला को 5 दिनों के अंदर अपनी बीमारी का सर्टिफेकट देना था लेकिन वो उसे पांच दिनों में जब जमा नहीं कर पाई तो अमेजन के वेयरहाउस में काम करने वाली मारिया जेनाइट ओलिवरो को कंपनी ने बाहर कर दिया। वहीं, महिला का कहना है कि उसे 6 दिनों तक डॉक्टर के पास अपॉइमेंट नहीं मिला। 

महिला ने अब अमेजन पर भेदभाव का केस दर्ज किया है औऱ अपने खिलाफ की गई कार्रवाई को गलत बताते हुए उसने हर्जाने की मांग की है। महिला ने अपनी बर्खास्तगी के लिए 75 हजार डॉलर (करीब 55 लाख रुपये) के हर्जाने की मांग कर रही है। 

समय बढ़ाने को कहा था
रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन ने डॉक्टर का नोट प्राप्त करने के लिए 5 दिन का समय दिया था, लेकिन उसको डॉक्यूमेंट प्राप्त करने में बहुत समय लगा और उसने कंपनी से समय मांगा लेकिन डॉक्टर से अपॉइंमेंट नहीं मिल रही थी। 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO