
वायरल डेस्क। उद्योगपति आनंद महिंद्रा को कौन नहीं जानता है। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट और शेयर किए वीडियो लोगों के बीच काफी वायरल होते हैं। इसपर कई सारे कमेंट्स भी आते रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान के पिता को थार गाड़ी गिफ्ट कर सुर्खियां बटोरी थीं। फिलहाल आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग गाना गा रहा है। इस वीडियो को काफी लोग देख चुके हैं।
बुजुर्ग की गायकी को आनंद महिंद्रा ने सराहा
आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक 73 साल के बुजुर्ग को गाने गाते दिखाया गया है। खास बात ये है कि इस उम्र में भी बुजुर्ग की आवाज किसी प्रोफेशनल सिंगर के जैसे ही लग रही है। बुजुर्ग की गायकी के प्रति ये जज्बा देखकर उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी उसके फैन हो गए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बुजुर्ग का गाते वीडियो भी शेयर कर तारीफ की है।
शान के साथ गाना गाते नजर आ रहा बुजुर्ग
वायरल वीडियो में गाना गा रहे बुजुर्ग का नाम डॉ. सुरेश नांबिया बताया जा रहा है। खास बात ये है कि वीडियो में बुजुर्ग एक कार्यक्रम में प्लेबैक सिंगर शान के साथ गाना गाते नजर आ रहा है। आईसीआईसीआी की ओर से आयोजित एक सिंगिंग कॉप्टीशन के कार्यक्रम का वीडियो बताया जा रहा है।
महिंद्रा ने की जमकर तारीफ
आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि वह डॉ. सुरेश नंबिया की आवाज के फैन हो गए हैं। काश उन्हें मौका मिल पाता तो वह उस कार्यक्रम में जाकर उन्हें लाइव सुनते।
देखें वीडियो
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News