एक तरफ मगरमच्छ तो दूसरी तरफ शेरनी, बीच में फंसा हिरण, फिर जो हुआ...वीडियो वायरल

Published : Mar 24, 2024, 06:32 PM IST
deer 2.jpg

सार

सोशल मीडिया पर एक हिरण का शेरनी और मगरमच्छ को मात देने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मगरमच्छ के जबड़ों से छूटकर पानी से बाहर निकले हिरण के सामने आ गई शेरनी। इसके बाद जो हुआ उसके चलते वीडियो वायरल हो गया।  

वायरल न्यूज। मुश्किल समय में आपकी हिम्मत ही आपके साथ रहती है ये तो सभी जानते हैं। कुछ लोग विपरीत परिस्थिति में कमजोर पड़ जाते हैं तो कुछ लोग हालात से लड़कर समस्याओं का सामना कर उस पर विजय पाते हैं। ऐसा ही एक वाइल्ड लाइफ वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक हिरण को पहले मगरमच्छ ने दबोचा लेकिन वह उसके जबड़ों से बचकर भागा तो सामने शेरनी उसके इंतजार में खड़ी मिली। इस पर भी हिरण डटा रहा और फिर कुछ ऐसा हुआ कि सोशल मीडियो पर ये वीडियो वायरल हो गया।

हिरण ने मगरमच्छ और शेरनी दोनों को छकाया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक हिरण को पानी के अंदर पहले मगरमच्छ के जबड़ों में फंसा दिखाते हैं लेकिन कुछ ही सेकेंड में वह अपने को छुड़ाकर वहां से भागता है और नदी से बाहर निकल आता है। बाहर आते वह अपने आप को एक शेरने के सामने पाता है जो घात लगाए उसका ही इंतजार कर रही थी। इस पर भी हिरण घबराया नहीं और शेरने के सामने डटा रहा। भागने के बजाय अपनी सींगों से प्रहार करने के लिए वह शेरनी की ओर दौड़ा तो वह खुद ही उल्टे पांव लौट गई।  

पढ़ें तेंदुए की तेजी के आगे कमजोर पड़ा बंदर, बन बैठा इस खूंखार जानवर का शिकार, वीडियो वायरल

3 लाख से अधिक लोग देख चुके
वाइल्ड लाइफ से जुड़े इस वीडियो को अब तक तीन लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो में हिरण की बहादुरी और मुश्किल वक्त में हिम्मत न हारने की भी यूजर तारीफ करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं।

देखें वीडियो

 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल