
वायरल डेस्क। सोशल मीडिया पर हमें रोजाना ही कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कई सारे मजेदार वाडियो रहते हैं तो कुछ ऐसे भी होते हैं आपको काफी इमोशनल कर देते हैं। कुछ हैरान करने वाले वीडियो भी आपको देखने को मिलते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दुकानदार के चिप्स बनाने की स्पीड और स्टाइल यूजर्स को काफी पसंद आ रही है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
होली के समय चिप्स बनाते दुकानदार का वीडियो वायरल
होली का समय चल रहा है और इस दौरान एक दुकानदार का चिप्स बनाते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चिप्स बनाने की कोई खास रेसिपी नहीं बताई जा रही है बल्कि इसमें एक दुकानदार के चिप्स बनाने के स्टाइल को यूजर पसंद कर रहे हैं। वीडियो में यूजर चिप्स के लिए जिस तेजी के साथ आलू काट रहा है और फिर चिप्स को जिस तरह से तल रहा है वो देखकर वाकई चिप्स खाने का मन कर जा रहा है।
एक साथ चार आलू कर रहा कट
वीडियो में दिख रहा है कि दुकानदार चिप्स कटर पर एक साथ चार-चार आलू घिस कर काट रहा है। दुकानदार के एक साथ चार आलू काटने स्पीड वाकई हैरत में डालने वाली है। आम व्यक्ति घर में एक आलू काटने में भी इससे ज्यादा वक्त लगाता है। दुकानदार की स्पीड देखकर लग रहा है कि एक घंटे में ही ये 10 किलो आलू के चिप्स छानकर रख देता होगा।
डेढ़ लाख से ज्यादा लोग कर चुके लाइक
खास बात ये है कि दुकानदार के चिप्स बनाते वायरल वीडियो को अब तक डेढ़ लाइक से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। एक मिनट के वीडियो पर कई सारे कमेंट्स भी यूजर कर रहे हैं।
देखें वीडियो
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News