
वायरल डेस्क। सोशल मीडिया पर रोजाना ही कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पर्यटकों से भरी बस पर गजराज का गुस्सा फूट पड़ा है। पर्यटक जंगल में सफारी के लिए गए थे। यह वीडियो सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर भी इस वीडियो को देखकर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।
शांत जानवर होता है हाथी लेकिन भड़क जाए तो
हाथी को शांत जानवर माना जाता है जो अपनी ही मस्ती में घूमता है। उसे छेड़ा न जाए तो वह किसी पर हमला नहीं करता है लेकिन भड़क गया तो फिर आफत आ जाती है। कई बार जंगली हाथी पर्यटकों से भरी गाड़ियों को दौड़ा भी लेते हैं। हाथी का हमला ऐसा होता है कि पल भर में सब खत्म देता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ऐसे ही एक हाथी का गुस्सा नजर आया है।
पढ़ें जंगल में हाथी राजा का उखड़ गया मूड, टूरिस्टों की जान पर बन आई...video viral
वायरल वीडियो में हाथी का गुस्सा और ताकत दोनों देखें
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जंगल सफारी करने गए लोग शायद गजराज को पसंद नहीं आए। वीडियो में दिख रहा है कि हाथी ने पर्यटकों से भरी गाड़ी पर हमला कर दिया। हाथी बार-बार अपनी सूंड़ से वाहन पर टक्कर मार रहा है। नाराज हाथी सूंड़ से पर्यटकों से भरी गाड़ी को भी उठा ले रहा था। यह वीडियो देखकर हर किसी के पसीने छूट जा रहे हैं। वीडियो में हाथी के चिंघाड़ने की आवाज से पता चल रहा है कि वह कितने गुस्से में है। हांलाकि बाद में वह पीछे हो जाता है और ड्राइवर किसी तरह सैलानियों की बस को पीछे ले जाता है।
देखें वीडियो
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News