
वायरल डेस्क। सोशल मीडिया वाइल्ड से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। जंगल में जानवरों का शिकार करने का तरीका या दो जानवरों में तकरार या फिर कई बार जानवरों का पर्यटकों पर हमले का वीडियो भी तेजी से वायरल होता देखा गया है। फिलहाल एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें खतरनाक तेंदुआ पर्यटकों के सामने ही एक बंदर का शिकार कर लेता है।
तेंदुए की तेजी के आगे चूका बंदर
यूं तो हम अक्सर देखते हैं कि बंदर बाघ को भी परेशान कर उसकी पहुंच से दूर भाग निकलता है, लेकिन तेंदुए की तेजी के आगे इस पर वह मात खा गया। वायरल वीडियो में एक तेंदुआ बंदर का शिकार करता नजर आ रहा है। इसमें बंदर काफी तेजी से भागने का प्रयास करता है लेकिन तेंदुए उसे तेजी से दौड़कर लपक लेता है। बंदर काफी कोशिश करने के बाद भी तेंदुए की गिरफ्त से छूट नहीं पाता है।
पढ़ें रात होते ही छत पर कूदने लगा तेंदुआ, सीसीटीवी फुटेज देखकर घर से बाहर नहीं निकले लोग
सरिस्का के जंगल से वायरल हुआ वीडियो
सोशल वीडियो पर वायरल तेंदुए का वीडियो राजस्थान के सरिस्का के जंगल से है। यहां तेंदुआ पर्यटकों की गाड़ी के सामने एक बंदर का शिकार कर लेते है। पर्यटक भी वाइल्ड लाइफ की सच्चाई को इतने करीब से देखकर दंग हो जाते हैं। तेंदुआ बंदर की गर्दन को काफी मजबूती के साथ दबोचे हुए था। इसके बाद वह बंदर को मुंह में दबाकर रोड क्रॉस कर जंगल में चला जाता है। वीडियो के बीच पर्यटकों के बोलने की आवाज भी सुनाई पड़ रही है। वीडियो को काफी संख्या में लोग लाइक और शेयर भी कर चुके हैं।
देखें वीडियो
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News