आदत भी क्या चीज है, दरवाजे पर लगा शीशा हटाते ही डॉगी हुआ कन्फ्यूज, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

Published : Oct 12, 2021, 06:47 PM ISTUpdated : Oct 12, 2021, 06:55 PM IST
आदत भी क्या चीज है, दरवाजे पर लगा शीशा हटाते ही डॉगी हुआ कन्फ्यूज, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

सार

हम अपनी रोज की आदतों के बारे में गौर करें तो कई सारे ऐसे काम होते हैं,जिनकी जरुरत नहीं होने पर भी हम वो करते हैं। दरअसल इंसान ही नहीं जानवर  भी अपनी हर दिन की हरकतों के आदी होते हैं। इसके बिना उनको कुछ अधूरा सा लगता है, दरवाजे से शीशा हटाने पर एक डॉगी इतना कन्फ्यूज हो गया कि उसके मालिक को करना पड़ा ये काम...   

ट्रेडिंग डेस्क। हम अपनी रोजमर्रा की चीजों के अतने आदी होते हैं कि उसके बिना हमे कुछ अधूरा से लगता है। कई बार तो हम अंधविश्वासी हो जाते हैं। ऐसा अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग मंदिर जाने पर  कुछ जगहों पर अनावश्यक हाथों से छूकर प्रणाम करते हैं, जबकि वो भगवान को सिर प्रणाम  कर चुके होते हैं। हालांकि ये आस्था का विषय है, इसलिए इसे सही-गलत नहीं ठहराया जा सकता है ।  

आदतों का गुलाम है प्राणी

वहीं अपनी रोज की आदतों के बारे में गौर करें तो कई सारे ऐसे काम होते हैं,जिनकी जरुरत नहीं होने पर भी हम वो करते हैं। अब जो हम आपको बताने जा रहे हैं शायद उसको जानकर आप चौंक जाएं। दरअसल इंसान ही नहीं जानवर  भी अपनी हर दिन की हरकतों के आदी होते हैं। इसके बिना उनको कुछ अधूरा सा लगता है। 

ये भी पढ़ें- रावण ने रामलीला में किया मस्त भांगडा, इंटरनेट की दुनिया में जबर्दस्त छाया हुआ ये VIDEO

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

इसका एक उदाहरण फेमस बिजनेसमेन  आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने सोशल मीडिया पर पेश किया है। आनंद महिंद्रा के शेयर किए वीडियो लोगों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं और वह इंटरनेट में वायरल हो जाते हैं। महिंद्रा ने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इसको देखकर आपको हैरत भी होगी और हंसी भी आएगी। 

ये भी पढ़ें- कोरोना के बाद एक नई महामारी का कहर, संक्रमित होने से 3 साल के बच्चे की मौत ने खोले कई राज

देखें आदत का मारा कुत्ता बेचारा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कुत्ता घर के बाहर होता है और बाहर आने का प्रयास करता है। इस दौरान उसकी हैबिट के मुताबिक वह जानता है कि दरवाजे पर शीशा लगा हुआ है, जिस कारण वह बार -बार दरवाजे पर पैर मारने की कोशिश करता है। वह कई बार कोशिश करता है। इस दौरान वह एक बार भी बाहर निकलने की कोशिश नहीं करता। इसके बाद वह चुपचाप खड़े हो जाता है, इसके  कुछ देर बाद कुत्ता का मालिक डोर ओपन कर देता है। जिसके बाद ये क्यूट डॉग कुत्ता वहां से निकल जाता है। 

ये भी पढ़ें- ना हाथापाई ना मारपीट... महिलाओं की कीचड़ फेंक लड़ाई का Video हैरान कर देगा

ये देखिए वीडियो

No better way of illustrating our addiction to habit…The most valuable skill in business today is knowing how to break free… https://t.co/HQ7cmgxtyp


ये भी पढ़ें- बीच सड़क कैमरे में कैद हुई दो बाघों की खतरनाक Fight, रोमांचित कर देगा

इस वीडियो को शेयर करते हुए बिजनेस टाइकून  आनंद महिंद्रा ने लिखा, ‘ आदत के प्रति हमारी लत को दर्शाने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता…आज व्यापार में सबसे मूल्यवान कौशल यह जानना है कि कैसे मुक्त किया जाए.’ महिंद्रा के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल