Bamboo Climbing Video : बांस पर सरपट ऐसे चढ़ा सेना का जवान कि देखते रह गए लोग, ये हर किसी के बस की बात नहीं

Published : Jun 11, 2023, 12:09 PM IST
army soldier climbing bamboo

सार

इस वीडियो को अबतक 40 हजार बार देखा जा चुका है और सोशल मीडिया यूजर्स सेना के जवान की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग डेस्क. सेना के जवान कड़ी ट्रेनिंग की बदौलत ऐसे ढल जाते हैं कि वे अपने शरीर को किसी भी स्तर तक ले जाने में सक्षम हो जाते हैं। ऐसे में वे कुछ ऐसे करतब भी करते हैं, जो आम आदमी के बस की बात नहीं होती। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सेना का एक जवान एक पतले से बांस पर सरपट चढ़ जाता है। बैम्बू पर चढ़ने (Climbing on Bamboo) का वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं।

सेना के अधिकारी ने शेयर किया Bamboo Climbing Video

इस वीडियो को ट्विटर पर कर्नल मयंक चौबे ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘असम रेजीमेंट के नागा सोल्जर का अद्भुत प्रदर्शन।’ वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जवान लगभग 50 फीट के बांस को सीधा पकड़ा होता है और तभी दूसरा जवान उसी बांस पर बिना किसी सहारे बिजली की रफ्तार से ऊपर चढ़ जाता है। इतना ही नहीं जवान उस पतने से बांस पर पेट के बल लेटकर भी दिखाता है और कई करतब करता है, जिसे लोग देखते रह जाते हैं।

 

Bamboo Climbing Video पर आ रहे ऐसे रिएक्शन

इस वीडियो को अबतक 40 हजार बार देखा जा चुका है और सोशल मीडिया यूजर्स सेना के जवान की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कर्नल मयंक चौबे के इस पोस्ट पर कमेंट किया। वंडरफुल परफॉर्मेंस, बिग सैल्यूट। ये वीडियो शेयर करने के लिए धन्यवाद कर्नल साहब। शास्त्री जी ने बिल्कुल सही नारा दिया था - ‘जय जवान,जय किसान।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘ये हैं हमारे देश के असली हीरो…अद्भुत प्रदर्शन।’

यह भी देखें : नहीं देखा होगा विराट कोहली का ऐसा अवतार, कभी नजर आए राजा तो कभी पायलट

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

गजब! चांदी के गहनों के लिए पूर्व सरपंच की 90 साल की सास को खाट समेत उठा ले गए चोर
Shocking Video:फ्लोरिडा में किशोर ने दोस्त को आग लगाई, फिर बोला, ‘हे भगवान...’