Watch Video : रेस्टोरेंट में शरारत करना इस लड़के को पड़ा महंगा, जरा सी गलती और लग गया 4 करोड़ का फटका !

Published : Jun 09, 2023, 06:05 PM IST
 Japan Viral Video

सार

रेस्टोरेंट में शरारत करना एक लड़के को महंगा पड़ गया है। उससे करीब 4 करोड़ हर्जाने की मांग की गई है। यह मामला जापान के एक फेमस रेस्तरां का है। लड़का अपने किए पर पछता रहा है और उसने अपनी गलती भी मांगी है।

ट्रेंडिंग डेस्क : अगर आपका बच्चा शरारती है और आप किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रहे हैं तो इस खबर पर आपको एक नजर जरूर डाल लेनी चाहिए। मामला जापान (Japan) का है। जहां सुशी नाम का एक फेमस रेस्तरां है। इस रेस्तरां में एक बच्चे की छोटी सी गलती करना उसके पैरेंट्स पर भारी पड़ गया है। करीब 4 करोड़ का फटका लग सकता है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और ऐसी कौन सी गलती है, जिसकी इतनी बड़ी सजा बच्चे को मिल सकती है...

एक गलती और 4 करोड़ का फटका

दरअसल, इस रेस्टोरेंट में एक लड़के के सोया सॉस की बोतल चाटने पर 480,000 डॉलर के हर्जाने की मांग की गई है। भारत में इस हर्जाने की बात करें तो यह 3 करोड़ 95 लाख 89 हजार 056 रुपए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला इसी साल जनवरी का है। सुशी रेस्तरां के एक आउटलेट में एक लड़का अपने दोस्तों के साथ आता है। कोर्ट में दायर शिकायत के अनुसार, इस लड़के को सोया सॉस की बोतल चाटते हुए देखा गया। इतना ही नहीं लड़का कप में भी मुंह लगा रहा है। प्लेट में भी लार लगाते हुए लड़का नजर आ रहा है। इसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

वायरल वीडियो में क्या है

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़का किस तरह सोया सॉस की बॉटल को चाट रहा है। इसके बाद उसने अपने मुंह में उंगली रखा है। वीडियो में लड़के को कप में लार लगाते भी देखा जा सकता है। अब तक इस वीडियो को 18 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह 29 जनवरी का है।

 

 

लड़के ने मानी गलती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लड़के ने अपनी गलती भी मान ली है। उसने जो किया है, उसका पछतावा भी उसे है। वहीं, कोर्ट ने भी इस केस को खारिज कर दिया है। लड़के का कहना है कि यह वीडियो उसने प्रैंक के मकसद से बनाया था। हालांकि, बाद में यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इसे भी पढ़ें

गजब ! यहां के तो हाथी भी हैं फिटनेस फ्रीक, खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने हर दिन करते हैं योगा क्लास

 

गजब ! दुनिया में सबसे लंबी है इस कुत्ते की जुबान, जीभ से ही छू लेता है बॉडी का यह पार्ट

 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

आधी रात कस्टमर ने किया इनकार, डिब्बा खोलकर खुद खाने बैठ गया ज़ोमैटो डिलीवरी बॉय-Video Viral
दूसरी मंजिल पर सो रही लड़की का चुराया हार, CCTV में कैद हुआ चोर का जुगाड़