Karnataka College Student. कर्नाटक में एक कॉलेज स्टूडेंट्स ने युवक की चप्पलों से जमकर धुनाई की और इश्क की भूत बीच सड़क पर ही उतार दिया। स्थानीय लोगों की मानें तो यह आदमी, उस लड़की का अक्सर पीछा करता था जिससे वह तंग आ चुकी थी। यह घटना कर्नाटक के उडूपी जिले की है, जहां लड़की ने हिम्मत दिखाई और बीच सड़क पर ही आशिक मिजाय युवक को चप्पलों से धो डाला।
स्थानीय लोगों से माफी मांगता रहा छेड़छाड़ का आरोपी
कर्नाटक के उडुपी जिले में युवक की पिटाई का यह वीडियो वायरल है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि युवक स्थानीय लोगों से रहम की भीख मांग रहा है लेकिन लड़की इतने गुस्से में है कि लगातार पीटे ही जा रही है। युवक ने खुद को बचाने की भी कोशिश नहीं की और लड़की के हाथ से मार खाता रहा। लोगों ने बताया कि यह लड़की जब भी कॉलेज से अपने हॉस्टल जाती थी तो यह हमेशा उसका पीछा करता रहता था। परेशान लड़की ने स्थानीय लोगों की मदद मांगी और युवक को जमकर धुन दिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
बस में छेड़छाड़ की शिकायत सोशल मीडिया पर
कर्नाटक में ही करीब 1 वर्ष पहले एक महिला ने बस में हुई छेड़छाड़ और बदतमीजी की कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बस में बदमाश ने उस महिला के साथ जो भी किया, उसने सोशल मीडिया पर उसे लिखकर शेयर कर दिया। कुछ दिनों के बाद आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा था। इस घटना के बाद महिला ने फिर सोशल मीडिया का सहारा लिया और लिखा कि हमें सिर्फ आवाज उठाने की देरी है, लोग मदद के लिए सामने जरूर आएंगे। अब वह महिला दूसरी महिलाओं और लड़कियों की कहानियां भी शेयर करती हैं।
यह भी पढ़ें
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News