
वायरल न्यूज, ayodhya farmer buffalo gives birth eight legged calf । उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक बार फिर अजीबोगरीब घटना समाने आई है। स्थानीय लोग तो इसे भगवान विष्णु का "चमत्कार" ही बता रहे हैं, अब इंटरनेट पर इस पर नई बहस भी छिड़ गई है।
सदर तहसील स्थित मोदरा कर्मा चौराहा गांव में एक किसान की भैंस ने आठ पैरों वाले बछड़े को जन्म दिया। इस दुर्लभ घटना के बाद लोगों में भक्ति की गंगा बह निकली है। यहां दर्जनों की संख्या में पर्यटक बछड़े को देखने के लिए आ रहे हैं।
लोगों ने बताया भगवान विष्णु का अवतार
एक धड़, एक सिर और आठ पैरों वाले इस बछड़े ने स्थानीय लोगों के मन में भगवान विष्णु के 24 वें अवतार में गोकर्ण की उम्मीद जगाई है। हालांकि कुछ लोग इसे एक शुभ संकेत बता रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो दावा करते हैं कि यह अयोध्या में संकट का संकेत है।
जानवरों के डॉक्टर डॉ. राम किशोर यादव ने इस घटना के बारे में कहा कि ये विलक्षण घटना है, वहीं बछड़े की इस तरह की शारीरिक बनावट की वजह से उसका लिंग का निर्धारण करना मुश्किल हो गया है। ऐसे मौके कम ही होते हैं जब कोई आठ पैर के साथ जन्म ले, लेकिन भारत ही नहीं दुनिया में ऐसे मामले सामने आते रहते हैं।
शारीरिक विसंगति से पशुओं का जीवन हो जाता है मुश्किल
आठ पैर वाले बछड़े के स्वास्थ्य को लेकर मेडीकल एक्सपर्ट बेहद चिंतित हैं। उनका मानना है कि बछड़े के लिए नॉर्मल लाइफ मुश्किल होगी । वहीं इसका ऑपरेशन करके सामान्य हालातों में भी मुश्किल होगा । डॉक्टर्स के मुताबिक ऐसे जीव ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं रह पाते हैं। extra organs की मौजूदगी जटिलताओं की वजह बन सकती है । ऐसे कई मामलों में जानवर चल फिर नहीं पाते हैं।
अयोध्या में पहले भी ऐसा ही मामला आया सामने
यह पहली बार नहीं है कि यूपी में गोवंश की शारीरिक विसंगति का मामला सामने आया हो, साल 2017 में, मुज़फ़्फ़रनगर के पचेंडा गांव में इंसान जैसे चेहरे के साथ पैदा हुए एक गाय के बछड़े को "भगवान विष्णु का अवतार" बताया गया था। लोगों ने उस समय इसे विष्णु के 24वें अवतार गोकर्ण बताया था। वहीं एक बार फिर भैंस के इस विलक्षण बछड़े को भगवान विष्णु के अवतार से जोड़कर देखा जा रहा है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News