
छतरपुर के बाबा बागेश्वरधाम की महिमा एमपी सहित आसपास के राज्यों में है। यहां विराजे बालाजी भगवान की कृपा अपरंपार है। कलयुग में बजरंगबली ही भक्तों के कष्ट हरते हैं। धीरेंद्र शास्त्री भी उन्ही बालाजी के परम भक्त हैं। ऐसा कहा जाता है कि हनुमान जी की कृपा से धीरेंद्र शास्त्री भक्तों के मन की बात जान जाते हैं। कई सारे लोग अपने मन की व्यथा लेकर उनके दरबार पहुंचते हैं। जहां वे अपनी समस्या रखकर समाधान पाते हैं। हाल ही में एक स्कूली बच्चे ने अपनी समस्या महाराज जी को बताई, जिसके अनुसार वो जैसे ही स्कूल जाने को तैयार होता है। उसकी तबियत खराब हो जाती है। अब तक गुरूजी उसकी मूल समस्या समझ चुके थे। उन्होंने तत्काल कहा कि हां....हां ये बीमारी तो उन्हें भी थी। उन्हें स्कूल जाने के पहले बहुत तेज पेट दर्द होने लगता था। इस पर स्कूली बच्चे कहता है महाराज हमें भी होता है। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री बच्चे को सही सीख देते हुए कहते हैं, बेटा ये बीमारी नहीं नौटंकी है। ये सब छोड़के टाइम से स्कूल जाना।
इस क्लिप पर लोगो ने अपनी व्यथा बताई है। कई सारे यूजर्स ने बताया कि उन्हेंं भी ऐसी ही गंभीर बीमारी थी। लेकिन अब इसका असर हो रहा है। उस समय इस बीमारी से खुद निपट लिया होता तो आज जिंदगी कहीं बेहतर होती ।
ये भी पढ़ें-
पति-पत्नी का Diwali Dhamaka, धांसू डांस देख शर्मा जाए प्रभु देवा,रेमो डिसूजा
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News