
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर बीते कुछ हफ्तों से कच्चा बादाम गाना खूब धूम मचा रहा है। न केवल भारत बल्कि, यह विदेशों में भी छाया हुआ है। हर कोई इस गाने का दीवाना बना हुआ है और यह सभी के जुबान पर चढ़ा हुआ है। लोग सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर इस गाने की रील्स बनाकर पोस्ट कर रहे हैं। दिलचस्प यह है कि इस गाने से जुड़े पोस्ट अच्छे लाइक्स हासिल कर रहे हैं।
बता दें कि यह गाना एक मूंगफली विक्रेता, जिनका नाम भुवन बद्याकर है, ने गाया था। उनके गाने के दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था और देखते ही देखते यह इंटरनेट पर छा गया। लोगों ने इस गाने, इसकी टोन, थीम और स्टाइल सब कुछ पंसद किया। धीरे-धीरे यह गाना सभी की जुबां पर चढ़ गया और लोग रील्स बनाकर पोस्ट करने लगे। गाने के साथ-साथ भुवन भी काफी मशहूर होते गए।
मूंगफली विक्रेता भुवन का गाना अब विदेशों में भी मचा रहा धूम
भुवन अब भारत के विभिन्न राज्यों से होते हुए विदेशों तक में मशहूर हो गए हैं। हाल ही में उनका गाना पाकिस्तान में एक शख्स ने गाया। इसका मतलब है कि अब भुवन का कच्चा बादाम गाना पाकिस्तान में भी सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि, पाकिस्तान में इस सॉन्ग को गाने वाले शख्स ने इसे बादाम की जगह रमजान से जोड़ दिया है। बहरहाल, कच्चा बादाम का रमजान वर्जन लाने वाले इस पाकिस्तानी कलाकार ने जो सुर्खियां बटोरनी चाही थी, वह उसे हासिल नहीं हो सकी और यह खेल उस पर उल्टा चल गया।
रीमिक्स थीम लाकर गाने का कबाड़ा कर दिया
इस रमजान वर्जन सॉन्ग को सुनने के बाद पाकिस्तानी कलाकार को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, पाकिस्तान में इस सॉन्ग को यूट्यूबर यासिर सोहरवर्दी ने गाया है, मगर इसे रीमिक्स थीम में गाकर उन्होंने इस अच्छे भले गाने का कबाड़ा कर दिया है। शायद यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग उनके गाने की तारीफ करने और इसे पापुलर बनाने की बजाय उनकी खिंचाई कर रहे और खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।
पाकिस्तानी यूट्यूबर ने नया वर्जन गाया
कच्चा बादाम गाने को रमजान वर्जन में लाने वाले यासिर ने इसका वीडियो यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है। इसमें जीव-जंतु जैसे बिल्लियां और पक्षी तक धुन बजाते दिखाई पड़ रहे हैं। बहरहाल, यासिर ने इस सॉन्ग को काफी उम्मीदों से गाया हो, मगर एक्सपेरिमेंट ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है और यूजर्स को उनका एक्सपेरिमेंट पंसद नहीं आया।
कच्चा बादाम की जगह अब रोजा रखूंगा
कच्चा बादाम की जगह पाकिस्तानी यूट्यूबर यासिर के इस गाने का शीर्षक है 'रोजा रखूंगा'। इस नए वर्जन गाने में जानवरों की आवाज की नकल करने के एक्सपेरिमेंट को लेकर यूजर्स ने यासिर को भला बुरा कहा है। यूजर्स के मुताबिक, यासिर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत कर रहे हैं।
शादीशुदा महिलाओं ने पुलिस से की शिकायत, कहा- यह हमें एक खास ऑफर देता है
शख्स ने जिस पालतू कुत्ते को घर की हिफाजत के लिए रखा, वही बेटी को नोच-नोचकर खा गया
नहाते समय महिला के कान में घुसा केकड़ा, वीडियो में देखिए आगे क्या हुआ
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News