एक शख्स शादीशुदा महिलाओं को प्रेमिका बनने के लिए प्रपोजल भेजता था। यह ऐसी महिलाओं पर नजर रखता और उनको पटाने के लिए अजीबो-गरीब ऑफर देता था। हालांकि, मामला तब सामने आया, जब कई महिलाओं ने पुलिस में इस शख्स की शिकायत की। 

नई दिल्ली। यह हैरान करने वाला मामला मलेशिया का है। यहां कई शादीशुदा महिलाओं ने एक शख्स की शिकायत पुलिस से की है। महिलाओं का दावा है कि यह शख्स उन्हें परेशान करता है। गर्लफ्रेंड बनने के लिए बार-बार प्रपोजल भेजता है। अश्लील मैसेज भेजता और खास ऑफ देता। महिलाओं ने इस मामले की शिकायत साइबर सेल पुलिस को दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिलाओं ने साइबर सेल को दी अपनी शिकायत में कहा- यह बात जानते हुए कि हम शादीशुदा हैं, यह शख्स बार-बार गर्लफ्रेंड बनने का प्रपोजल देता। अश्लील मैसेज भेजता है। प्रेमिका बनने के लिए यह शख्स खास ऑफर भी देता। शादीशुदा महिलाओं को ऑनलाइन देखते ही इस शख्स का अंदाज होता था कि यह गर्लफ्रेंड बनने के लिए तैयार है। इसके लिए वह अच्छी कार में घुमाना, दुनिया की सैर कराना, महंगे गिफ्ट देने जैसे तमाम ऑफर भी देता। 

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें: शख्स ने जिस पालतू कुत्ते को घर की हिफाजत के लिए रखा था, वही जानवर उसकी बेटी को एक हफ्ते में नोच-नोचकर खा गया 

महिला ने स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया 
हाल ही में इस शख्स एक महिला को ऑनलाइन प्रपोजल भेजा। मैसेज देखते ही महिला ने अपने पति से शख्स के बारे में बात की। महिला के पति ने इस शख्स से कुछ बात की, जिसके बाद जवाब सुनते ही वह चौंक गया। इस महिला ने पति से शख्स की बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद यह वायरल हो गया है। 

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन जैसे अमीर देश में हालात बदतर! आम नागरिकों के लिए चप्पल की हो गई कमी, जानें क्या की जा रही अजीब अपील 

सोशल मीडिया पर एक्टिव महिला शादी से खुश नहीं दिखती 
इस मैसेज में बताया गया कि शख्स जानता है कि महिला की शादी हो गई है। इसके बाद भी प्रपोज किया गया। महिला के मुताबिक, इसने सबसे पहले यही पूछा था कि क्या वह शादीशुदा है। जब मैंने जवाब हां में दिया, तो वह मुझे फंसाने के लिए तरह-तरह की बात करने लगा। उसने यह भी कहा कि मैं किसी भी एंगल से शादीशुदा नहीं लगती हूं। इसके बाद पति ने शख्स से पूछा कि कैसे मेरी पत्नी उसे शादीशुदा नहीं लगती। इस पर शख्स ने हैरान करने वाला जवाब दिया और कहा कि शादी होने के बाद महिलाएं अपना सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर देती हैं। घर के बाहर नहीं जाती हैं। जो महिलाएं सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं वह शादी से खुश नहीं होती हैं। 

यह भी पढ़ें: सिर पर गठरी लादे सड़क पर दोनों हाथ छोड़कर साइकिल चला रहे युवक की आनंद महिंद्रा ने की तारीफ, कहा- गजब का बैलेंस

यह भी पढ़ें: गजब! पति को नहीं हुआ यकीन, डॉक्टर्स भी हैरान, केवल चार मिनट में मां बन गई महिला