
Bihar Muslim Youth Palestine Love Controversy: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है। इस बीच लोगों से सरकार के कामकाज को लेकर सवाल- जवाब भी किए जा रहे हैं। मीडिया समूह यहां नुक्कड़ों पर चर्चा के लिए लोगों को जुटाकर उनकी ओपिनियन भी ले रही है। ऐसे ही एक मुस्लिम युवक और दूसरे शख्स का आमना सामना हो गया।
जब पत्रकार ने मुस्लिम युवक से भारत के मौजूदा हालात पर बात की तो उसने कहा उसके लिए सबसे पहले फलस्तीन है। भारत उसके लिए कोई महत्व नहीं है। इस बीच एक अन्य शख्स की इस चर्चा में एंट्री हो गई। विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब मुस्लिम नौजवान ने पब्लिकली से फलस्तीन के प्रति अपनी सहानुभूति जाहिर करते हुए, भारत को ही किनारे कर दिया। इस पर यहां मौजूद एक दूसरा शख्स भड़क गया। उसने कहा ये लोग यहां रहते हैं, खाते देश का है, काम-धंधा यहां करते हैं। लेकिन दिल इनका फलस्तीन के लिए धड़कता है। ऐसे लोगों को आप क्या कहेंगे।
ये भी पढ़ें-
बीच सड़क दिखा खौफनाक मंजर, डिनर टेबल के इस वीडियो ने एक बार तो डरा ही दिया
हालांकि भावनाएं हर व्यक्ति की अपनी हो सकती हैं, मगर चुनावी माहौल के चलते इस तरह के विवाद संवेदनशील हो जाते हैं। बिहार के कुछ हिस्सों में इस विवाद ने समुदायों के बीच असहमति और विवाद की भावना को हवा दी है। सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी विभिन्न प्रतिक्रियाएं आईं, जिनमें कुछ लोगों ने युवक की आलोचना की तो कुछ ने मनाने का प्रयास किया।
देश के लोकतंत्र में इस तरह के मतभेद और बहस अब सामान्य हैं, अक्सर ताकि शांति बनी रहे। सुरक्षा बल ने हालात को नियंत्रण में रखने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए लगातार चौकसी बरती है।
ये भी पढ़ें-
Sydney की ट्रेन में दिखा दिल्ली मेट्रो का नजारा, बेवफा-बेवफा पर झूमे पैसेंजर, Watch Video
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News