
वायल न्यूज, bridesmaids dance viral wedding video । दूल्हा-दुल्हन दोनों ही अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए खूब जतन करते हैं। म्यूजिक और डांस इस इवेंट का सबसे अहम पार्ट होता है। आजकल बारात में दूल्हे का नाचना भी कंपलसरी हो गया है। वहीं दुल्हन तो इस मौके के लिए कई दिनों पहले से ट्रेनिंग भी लेनी लगी हैं। लेकिन सोशल मीडिया जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो इससे जरा हटके हैं। यहां दुल्हन के साथ उसकी छ सहेलियों ने समां बांध दिया है।
theweddingbrigade इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दुल्हन और उसकी 6 सहेलियां डीजे फ्लोर पर नजर आ रही है। जैसे ही गाना बजना शुरु होता है, सभी एक ताल में डांस शुरु कर देती हैं। इसमें दुल्हन को सबसे बीच में रखा जाता है, वहीं सभी सहेलियां उसे ही फोकस करके डांस स्टेप करती हैं। इस दौरान जैसे ही पंजाबी गाना बजता है सभी के डांस मूव्स अचानक से फास्ट हो जाते हैं। इसके बाद जैसे जैसे रिदम तेज होता है, लड़कियां बिल्कुल बेकाबू हो जाती हैं। अंत में सभी गर्ल्स दुल्हन को अपने कंधों पर उठा लेती हैं। इसके बाद डांस फ्लोर पर दूल्हे की एंट्री होती है, वो अपने हाथों से दुल्हन को गुलाब देता है। दुल्हन थोड़ा हिचकिचाती हैं तो फिर दूल्हे मियां अपने घुटनों पर बैठकर उसे प्रपोज करते हैं। इसके बाद दोनों रोमांटिक हो जाते हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News