
वायरल न्यूज, Viral Video : सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं। अक्सर ये तमाम क्लिप दूल्हा- दुल्हन पर फोकस होते हैं। कई बार डीजे डांस फ्लोर की रील भी वायरल हो जाती हैं। लेकिन दावत उड़ाते हुए लोगों के वीडियो कम ही सामने आते हैं। यहां इसमें एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया है।
mjmumbaiboy इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी समारोह में एक शख्स कुर्सी -टेबल पर बैठकर मजे से स्वादिष्ट पकवानों का आनंद ले रहा था। वो हर आयटम को पूरे स्वाद लेकर खा रहा था। वहीं पीछे दो मेजबान लोगों का वेलकम कर रहे हैं। वे सभी से भोजन करने का आग्रह कर रहे हैं। इस बीच उनकी निगाह इस शख्स पर पड़ती है, वे सोच में पड़ जाते हैं कि क्या ये उनका मेहमान है। इसके बाद वे उसे पीछे से नॉक करते हैं। अब इस बंदे के चेहरे से रंग उड़ चुका था। उसकी घबराहट देखकर मोजबान समझ जाते हैं कि ये बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना है। इसके बाद उसे आधे खाने में उठा लिया जाता है। वो खाना पूरा करने की रिक्वेस्ट करता है, लेकिन उसे इसी पोजीशन में ले जाया जाता है। इसके बाद उसके साथ क्या किया जाता है, ये वीडियो में नहीं दिखाया गया है।
दावत में कई बार अनजान लोग आ जातै हैं, कभी गलती की वजह से कभी फन के लिए या कभी जरुरत के लिए । इस पर किसी व्यक्ति को खाना खाते समय नहीं उठाया जाता है, उसे वो कौर भी नहीं खाना दिया जाता हो जो वो हाथ मे लिए है। इसपर नेटजन्स ने मेजबान को आड़े हाथों लिया है। कई लोगों ने इस व्यवहार पर आपत्ति जताई है। एक शख्स ने कहा कि हमारी परंपराओं में भोजन करते व्यक्ति को इस तरह से नहीं उठाना चाहिए।
ये भी पढ़ें-
GF को परेशान करने एक्स हर मिनट भेजता इतनी रकम, यूजर्स ने दी फायदे वाली सलाह
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News