
Bride Meets EX Before Wedding: सामाज में लव मैरिज का ट्रेंड पीक पर पहुंच गया है। अब इंटरकास्ट या इंटररिलीजन शादियां का चलन बढ़ा है। अब इसमें किसी को बुराई नजर नहीं आती है। पेरेंटस भी बच्चों पर ही उनका भविष्य तय करके अपने कर्त्तव्यों से इति श्री कर लेते हैं। दरअसल नई जनरेशन माता-पिता के खिलाफ इतनी मुखर होती हैं कि उनके पास ‘हां’ कहने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं होता है।
हालांकि कुछ जगहों पर अभी भी बंदिशें हावी है। जहां मनपसंद लड़के से शादी नहीं हो पाती, वहां का नजारा इस घटना के द्वारा आप समझ सकते हैं। यहां जो मामला शेयर किया जा रहा है, उसे जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे क्या ये सही है। क्या ये एक साथ कई जिंदगियों को बर्बाद करने जैसा नहीं है।
रेडिट के r/indianmemer पर पोस्ट किया गया ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो में दुल्हन जो मेकअप के लिए गई थी, जब ब्यूटी पार्लर से लौटती है तो शादी से ठीक पहले अपने एक्स बॉय फ्रेंड से मिलती है। वहीं कार में बैठा उसका फ्रेंड वीडियो शूट करते हुए पूरी घटना बता रहा है। उसके मुताबिक इस लड़की की अगले घंटे शादी होने जा रही है। लेकिन इससे पहले ये एक्स से मिलने आई है। कार के आगे एक बैग टांगें दिख रहा युवक खड़ा है, दुल्हन उससे मिलने जाती है, वो लगातार रो रही है। इसके बाद दोनों हग करते हैं, फिर दुल्हन आकर कार में बैठ जाती है। इस बार उसका दोस्त कहता है कि अभी भी मौका है। फैसला बदल ले, लेकिन वो रोते हुए मना कर देती है।
पोस्ट में दावा किया गया कि शादी से ठीक पहले ऐसा करना गलत है और ये सामाजिक समस्या दर्शाता है, नेटिजेंस ने इस पर बहस छेड़ दी। यूजर्स के मुताबिक, लड़की जब अपने बॉय फ्रेंड से प्यार करती है तो उसे किसी दूसरे लड़के का भविष्य खराब करने की अनुमति नहीं है। उसे दोनों में से किसी एक को अपनाना चाहिए। वहीं यदि वो परिवार की पसंद से शादी कर रही है तो शादी के दिन एक्स से मिलना बिल्कुल गलत है।
घटना का वायरल वीडियो इस लिंक पर क्लिक करके देखा जा सकता है।
नोट- ये घटना सोशल मीडिया पर वायरल है, एशियानेट ऐसे किसी घटना के सत्य या असत्य होने का दावा नहीं करता है, हम किसी का भी अपमान करने की मंशा नहीं रखते हैं। ना ही इस वीडियो में बताई जा रही घटना के बारे में कोई दावा करते हैं। ये केवल वायरल वीडियो पर दी गई सूचना मात्र है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News