दुल्हन का अचानक किस, दूल्हा हुआ शॉक्ड-देखें वायरल वीडियो

Published : May 05, 2025, 01:23 PM IST
दुल्हन का अचानक किस, दूल्हा हुआ शॉक्ड-देखें वायरल वीडियो

सार

तमिलनाडु की एक शादी में दुल्हन ने रस्म के दौरान दूल्हे को अचानक किस कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Wedding Video Viral: (चेन्नई)- शादी यानी खुशियों का मौका। शादी की रस्में हर जगह अलग-अलग होती हैं। कुछ जगहों की रस्में तो बिल्कुल ही अनोखी होती हैं। दक्षिण भारत में दूल्हा-दुल्हन को साथ बिठाकर हल्दी, पानी की रस्में निभाई जाती हैं। शादी के बाद दूध में अंगूठी ढूंढने की रस्म भी कई जगह होती है। अब वायरल हो रहे एक वीडियो में दुल्हन ने सबके सामने दूल्हे को किस कर दिया, जिससे वो शॉक्ड रह गया। इस दौरान बच्चों समेत कई महिलाएं भी मौजूद थीं। फिर भी दुल्हन बिना शर्माए दूल्हे को किस कर बैठी। 

पिछले एक हफ्ते से फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस कपल के किस का वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो पर लोगों ने तारीफ से ज्यादा गुस्सा जताया है। लोगों का कहना है कि भारत में शादियों में ऐसी हरकतें हो रही हैं, ये यकीन नहीं होता। इतने बच्चों और महिलाओं के सामने ये कैसी हरकत है। 

ये कैसी अजीब रस्म?
शादी में दूल्हा-दुल्हन के बीच प्यार बढ़ाने के लिए कुछ रस्में की जाती हैं। दूल्हे के मुंह में रखी मिठाई को दुल्हन को काटकर खाना होता है। ऐसे ही दूल्हे को भी करना होता है। इस रस्म के लिए लड्डू, पान का इस्तेमाल होता है। इसी रस्म के दौरान दुल्हन ने दूल्हे के होंठों पर ही किस कर दिया। बताया जा रहा है कि ये वीडियो तमिलनाडु का है।

वायरल वीडियो में क्या है? 
दूल्हा-दुल्हन कुर्सी पर बैठे हैं। दूल्हे के मुंह में लड्डू है, जिसे दुल्हन को काटकर खाना है। दुल्हन ने लड्डू खाने की बजाय दूल्हे को किस कर लिया। दूल्हे का चेहरा दोनों हाथों से पकड़कर किस किया। ये देखकर आसपास के लोग शोर मचाने लगे। इससे दूल्हा शॉक्ड और शर्म से सिर झुका लेता है। दूल्हे को शर्माता देख दुल्हन फिर से उसका चेहरा देखती है। तब दूल्हा अपने होंठों को पोंछता है। फिर दूल्हे की बारी आती है। लेकिन दूल्हा सिर्फ दुल्हन के मुंह से लड्डू काटकर खा लेता है। 

इस वायरल वीडियो को Sketchkarthik नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 37 मिलियन व्यूज और हजारों कमेंट्स मिल चुके हैं। कमेंट्स में तारीफ से ज्यादा लोग भला-बुरा कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि कोई भी रस्म हो, लेकिन हद में रहना चाहिए। दुल्हन ने ऐसा किया तो वहां मौजूद बड़ों को टोकना चाहिए था। छोटे बच्चे भी थे, फिर भी ऐसा करना गलत है। कुछ ने तो ये भी कहा कि आगे चलकर सुहागरात का वीडियो भी वायरल हो जाए तो कोई हैरानी नहीं।

ज्यादातर कमेंट्स तमिल में हैं, इसलिए माना जा रहा है कि ये वीडियो तमिलनाडु का ही है। लेकिन सही जगह का पता नहीं चला है। कुछ लड़कों ने भद्दे कमेंट्स भी किए हैं।  

वायरल वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें https://www.facebook.com/share/r/19utF4gTXy/

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल