
टोरंटो। कनाडा के एक दंपति ने भारत के देसी कुत्ते को गोद लिया है। दंपति ने एयरपोर्ट पर इसके उतरने से लेकर कार में अपने घर ले जाने तक का वीडियो पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस दंपति की न सिर्फ तारीफ कर रहे हैं बल्कि, उनके इस फैसले का सम्मान भी कर रहे हैं। दरअसल, 9 महीने के इस कुत्ते के सिर्फ तीन पैर ही हैं, जिनमें दो आगे और एक पीछे।
कुत्ते के बारे में जानकारी मिलने पर कनाडा के दंपति ने इसे गोद लेने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद भारत के एक संगठन की ओर से इसे सुरक्षित कनाडा भिजवा दिया गया। एयरपोर्ट से अपने नए घर तक पहुंचने का कुत्ते का वीडियो इस दंपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। पेशे से वेडिंग फोटोग्रॉफर हवीला हेगर ने बीते 5 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को पोस्ट किया था।
हवीला ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, भारत से 9 महीने का ट्राइपॉड कुत्ता अब हमेशा के लिए अपने नए घर कनाडा में है। इसकी नए घर की तलाश खत्म हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह कपल भारतीय नस्ल के कुत्ते को रिसीव करने एयरपोर्ट पर जाता है। यहां उसे सुरक्षित बॉक्स में स्टोर रूम में ले जाते हैं। एयरपोर्ट पर सारी औपचारिकता पूरी करने के के बाद यह कपल इस कुत्ते के साथ सहज बनने की कोशिश करता है और प्यार से बातें करते हुए उससे घुलता-मिलता दिख रहा है।
नई जगह सहज होने की कोशिश कर रहा था कुत्ता, दंपति ने ऐसे बनाया अपना
यह कपल भारतीय नस्ल के इस कुत्ते के साथ खेलेते हुए उसे नई जगह के अनुकूल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। एक बार जब कुत्ता सहज महसूस करने लगता है, तो पिंजरे से बाहर आ जाता है और नए परिवार के साथ खेलने लगता है। कनाडा के इस जोड़े ने भारत से एक कुत्ते को पालने के बाद पालतू जानवरों को गोद लेने के लिए एक नया मानक स्थापित किया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के बाद इसे साढ़े पांच लाख से अधिक बार देखा गया, जबकि करीब 80 लाख लोगों ने इसे पसंद किया है। यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में इस कपल की तारीफ करते हुए बहुत सारी दिल छू लेने वाली टिप्पणियां की हैं। एक यूजर ने लिखा, ओह माई गॉड, यह काफी अच्छा है। मेरा खुशी से रोने का मन कर रहा है। आप बेहद दयालु हैं। भगवान आपको आशीर्वाद दे। एक अन्य यूजर ने लिखा, आप दोनों फरिश्ते हैं। इस डॉगी को एक नई शानदार जिंदगी देने के लिए शुक्रिया। तीसरे यूजर ने दंपति की दयालुता की तारीफ करते हुए टिप्पणी की, आप लोग बहुत दयालु हैं। आप लोगों से प्यार करते हैं। भगवान आप लोगों और आपके सभी प्यारे बच्चों को हमेशा आशीर्वाद दे और उनकी रक्षा करें।
वो 16 देश जहां बुर्का नहीं पहन सकतीं महिलाएं, वो 5 देश जहां नहीं पहना तो मिलेगी सजा
क्या है हिजाब, नकाब, बुर्का, अल-अमीरा और दुपट्टा, कैसे हैं एक दूसरे से अलग, पढ़िए डिटेल स्टोरी
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News