
ट्रेंडिंग डेस्क। एक धार्मिक कार्यक्रम (मां का जगराता) में शख्स का ड्रम यानी ढोल बजाते हुए का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने कनाडा के मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन वीबर का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है। बीते सोमवार, 1 अगस्त को जस्टिन वीबर ने इस वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है, जिसके बाद इसे दुनियाभर में लोग देखकर, शख्स की तारीफ कर रहे हैं।
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अनोखे अंदाज में ढो बजा रहा है और उसकी इस कलाकारी ने पूरे कार्यक्रम में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हालांकि, यह वीडियो क्लिप मूल रूप से बीते 8 जुलाई को रंगीले हरियाणवी नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने अपने अकाउंट हैंडल से पोस्ट किया था, जिसे वीबर ने सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि यह शख्स जगराता कार्यक्रम में काफी दिलचस्पी ले रहा है। बैकग्राउंड में भक्तों के गाने के साथ-साथ वह ड्रम बजाते हुए बार-बार कूद रहा है। जस्टिन वीबर भी इस वीडियो को देखकर शख्स की इस खास काबिलियत की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यक्रम में ड्रम बजाने वाले को उनके गाने के दौरान मंच पर ऐसा ही करने को भी कहा। वायरल वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी सेक्शन में पोस्ट करते हुए उन्होंने अपने सहयोगी को टैग किया और डेवोन टेलर को संबोधित करते हुए लिखा, मैं आपसे अगले शो में ऐसा करने की उम्मीद कर रहा हूं।
वीबर ने इस वीडियो और मैसेज के जरिए जल्द स्टेज पर लौटने का दिया संदेश!
इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को अब तक करीब सवा दो करोड़ बार देखा गया है, जबकि करीब 8 लाख 64 हजार यूजर्स ने इसे पसंद किया है। वहीं, 12 हजार से अधिक यूजर्स ने इस पर दिलचस्प कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, जस्टिन इसे अपने अगले टूर पर ट्राई करने वाले हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, जस्टिन की इंस्टाग्राम स्टोरी देखने के बाद उसे लाईक किए बिना नहीं रह सकते। एक यूजर ने लिखा, मैं यहां जस्टिन वीबर की इंस्टाग्राम स्टोरी देखने आया था, मगर मैं हैरान था कि उन्होंने इस वीडियो को यहां क्यों शेयर किया। शायद उन्हें लगा होगा कि यह मजाकिया वीडियो है। जस्टिन बीवर हाल ही में गंभीर बीमारी का शिकार हुए थे और इलाज करा रहे थे। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही वे स्टेज पर वापस लौटेंगे।
बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Job मांगने गया था 'एलियन', कंपनी से मिला ऐसा जवाब... बोला- अब क्या करूं
अरविंद केजरीवाल को राजनीति करते दस साल पहले पूरे हो गए, 10 फोटो में देखिए उनके पुराने रंग-ढंग
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News