ये बिल्ली मालिक को उठाने रोज सुबह करती है मजेदार हरकत, 25 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

Published : Aug 16, 2022, 11:17 AM ISTUpdated : Aug 16, 2022, 12:18 PM IST
ये बिल्ली मालिक को उठाने रोज सुबह करती है मजेदार हरकत, 25 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

सार

एक इंस्टाग्राम यूजर ने अपनी बिल्ली का वीडियो क्लिप शेयर किया, जो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह बताता है कि सुबह-सुबह रोज उसकी बिल्ली कैसे उसे उठा देती है और उसके साथ रहना किसी एडवेंचर से कम नहीं। 

ट्रेंडिंग डेस्क। बहुत से इंसान पशु प्रेमी होते हैं और अलग-अलग तरीके से अपना प्रेम प्रदर्शित करते रहते हैं। कुछ लोग सड़क पर रहने वाले आवारा पशुओं को भोजन देकर और विभिन्न तरीके से उनकी सेवा करके उनके प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित करते हैं, तो कुछ लोग घर में ही जानवर को पालते हैं और उसके साथ समय बीताते हैं। वैसे, पशुओं के प्रति प्रेम प्रदर्शित किया जाए, तो रिटर्न में वे आपके साथ अक्सर कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे आपका दिन खुशनुमा बन जाता है।  

वैसे भी, पालतू जानवरों के साथ रहना हर दिन किसी एडवेंचर से कम नहीं और इसे वे ही महसूस करते हैं, जो उनके साथ रहते हैं। हर सुबह जब आप जागते हैं, तो हो सकता है कि आपको पता न हो कि वे क्या कर रहे होंगे या आपसे क्या करने की उम्मीद कर रहे होंगे। मगर सोशल मीडिया पर ठीक ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि युवक की बिल्ली उसके जागने पर गजब का रिएक्शन देती दिख रही है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और यूजर्स को लुभा रहा है। 

 

 

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के बाद से यह वीडियो करीब 25 लाख बार देखा जा चुकाहै और डेढ़ लाख से अधिक यूजर्स इसे लाईक कर चुके हैं। वहीं, हजारों यूजर्स ने इस पर मजेदार और दिलचस्प कमेंट किए हैं। बहुत से यूजर्स ने इमोजी के जरिए अपने रिएक्शन शेयर किए गए हैं। इस छोटी सी वायरल वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि एक पालतू बिल्ली युवक को सुबह कैसे जगाती है। इसके बाद वह तेजी से वहां से भागती है। दूसरे सीन में युवक बिल्ली को गोद में उठाए भागता दिख रहा है। 

यूजर ने कहा- अब अलार्म की जरूरत नहीं होती 
युवक ने पोस्ट के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा, किसी और की पालतू ऐसा है? वीडियो में भी टेक्सट कैप्शन है, जिसमें लिखा है, मेरी बिल्ली कैसे मुझसे भी सुबह पांच बजे उठने की उम्मीद करती है। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, यह घड़ी बन गई है। ठीक वैसे ही, जैसे बीते हुए कल को थी। मुझे अब अलार्म की जरूरत नहीं पड़ती। एक अन्य यूजर ने लिखा, मेरी बिल्ली भी मुझसे खेलना चाहती है। यह पोस्ट ऐसे ही कई मजेदार रिएक्शन से भरी पड़ी है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

Paytm के CEO विजयशेखर शर्मा ने कक्षा 10 में लिखी थी कविता, ट्विटर पर पोस्ट किया तो लोगों से मिले ऐसे रिएक्शन 

गुब्बारा बेचने वाले बच्चे और कुत्ते के बीच प्यार वाला वीडियो देखिए.. आप मुस्कुराएंगे और शायद रोएं भी 

ये नर्क की बिल्ली नहीं.. उससे भी बुरी चीज है, वायरल हो रहा खौफनाक वीडियो देखिए सब समझ जाएंगे

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

मासूम जान का भी ख्याल ना आया! स्पोर्ट्स कार पर बच्चे के साथ स्टंट-WATCH VIDEO
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय ड्राइवर ने सिर्फ 10 घंटे में की गजब की कमाई, खुद बताया-WATCH