बचपन का प्यार.. भुला नहीं पाए, 24 साल बाद डेटिंग ऐप पर मिले, 3 साल डेट किया, अब सगाई हुई और अगले साल शादी

Published : Aug 13, 2022, 05:29 PM IST
 बचपन का प्यार.. भुला नहीं पाए, 24 साल बाद डेटिंग ऐप पर मिले, 3 साल डेट किया, अब सगाई हुई और अगले साल शादी

सार

चंडीगढ़ की एक महिला को 24 साल बाद उसका प्यार मिल गया। स्कूल के इवेंट के बाद दोनों ऐसे बिछड़े कि मिल नहीं सके। वो तो भला हो डेटिंग ऐप बंबल का जहां उनकी फिर मुलाकात हुई। इस बार उन्होंने तीन साल डेट करने के बाद झट मंगनी कर ली है। 

चंडीगढ़। बात करीब अब से 24 साल पुरानी है। एक लड़की जिसकी उम्र तब 16 साल थी, उसके कॉलेज में एक इवेंट था। वह चंडीगढ़ में सेंट कॉर्मेल की स्टूडेंट थी। इस इवेंट में उसे एक लड़का दिखा, जो उम्र में उससे दो साल छोटा था। लड़का सेंट जोंस का स्टूडेंट था। दोनों की नजर मिली और उन्हें एकदूसरे से प्यार हो गया। मगर इस दिन के बाद दोनों की मुलाकात करीब 21 साल नहीं हुई। मगर सच्चे प्यार की तलाश में वे अभी भी थे और इसे डेटिंग ऐप Bumble पर खोज रहे थे। 

एक दिन दोनों इस डेटिंग ऐप पर स्क्रॉल करते हुए फिर टकरा गए। यह बात करीब तीन साल पुरानी है, मगर इस बार दोनों ने एक दूसरे को खोने नहीं दिया। डेटिंग ऐप पर भी मिलते रहे और डेट पर भी। तीन साल तक ऐसा करने के बाद अब हाल ही में उन्होंने सगाई कर ली और फरवरी में शादी करने जा रहे। लड़की का नाम नताशा है। सोशल मीडिया पर उसने बताया कि करीब 24 साल पहले  जब वह 16 साल की थी, तो एक हैंडसम लड़के से मिली। 

 

 

नताशा के अनुसार, लड़का उसे पहली नजर में पसंद आ गया और उसे दिल दे बैठी। हम दोनों ने आपस में बातें की। मुझे जो महसूस हो रहा था, उसे ही अपने अंदर वो भी महसूस कर रहा था। मगर हम दोनों ही एकदूसरे से प्यार का इजहार तब नहीं कर पाए, क्योंकि दोनों ही शरमा रहे थे। अब उसी शख्स से मेरी 24 साल बाद हाल ही में सगाई हुई है। मैं बेहद खुशनसीब हूं कि वह मुझे दोबारा मिला। करीब तीन साल पहले। एक डेटिंग ऐप पर, हम फिर टकरा गए और तीन साल डेट करते रहे। अब अगले साल फरवरी  में हम दोनों शादी करने जा रहे हैं। 

नताशा प्राइवेट और मंगेतर गवर्नमेंट जॉब में 
नताशा की उम्र अब 40 साल है, जबकि मंगेतर की उम्र 38 साल। नताशा मोहाली में एक कंपनी में डायरेक्टर है, जबकि मंगेतर चंडीगढ़ में गवर्नमेंट जॉब कर रहा है। बात 2019 की है जब  डेटिंग ऐप पर हम फिर मिले और हाय-हेलो से हमारी  बात दोबारा शुरू हो गई। हमने स्कूल इवेंट की मुलाकात का जिक्र किया, उसे भी वो बात याद थी। 

हटके में खबरें और भी हैं..

Paytm के CEO विजयशेखर शर्मा ने कक्षा 10 में लिखी थी कविता, ट्विटर पर पोस्ट किया तो लोगों से मिले ऐसे रिएक्शन 

गुब्बारा बेचने वाले बच्चे और कुत्ते के बीच प्यार वाला वीडियो देखिए.. आप मुस्कुराएंगे और शायद रोएं भी 

ये नर्क की बिल्ली नहीं.. उससे भी बुरी चीज है, वायरल हो रहा खौफनाक वीडियो देखिए सब समझ जाएंगे

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

मासूम जान का भी ख्याल ना आया! स्पोर्ट्स कार पर बच्चे के साथ स्टंट-WATCH VIDEO
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय ड्राइवर ने सिर्फ 10 घंटे में की गजब की कमाई, खुद बताया-WATCH