दूल्हे ने अपनी मां के कहने पर शादी से पहले चुपके से किया कुछ ऐसा.. दुल्हन ने उठा लिया बड़ा कदम

Published : Aug 13, 2022, 04:45 PM IST
दूल्हे ने अपनी मां के कहने पर शादी से पहले चुपके से किया कुछ ऐसा.. दुल्हन ने उठा लिया बड़ा कदम

सार

शादी से ठीक पहले दुल्हन ने अपने मंगेतर से रिश्ता तोड़ लिया और इस तरह शादी होने से पहले ही टूट गई। हालांकि, दुल्हन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर बताया है कि उसने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया। 

ट्रेंडिंग डेस्क। पति और पत्नी में नोक-झोंक तो चलती रहती है, कई बार यह तीखी लड़ाई में तब्दील हो जाती है और रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है या फिर टूट जाता है। मगर अभ्ज्ञी जो हम आपको बताने जा रहे हैं वह इससे भी अनोखा मामला है। यहां एक दुल्हन ने शादी सिर्फ इसलिए तोड़ दी, क्योंकि दूल्हे ने मेन्यू कॉर्ड से उसकी पसंदीदा डिश हटवा दी थी। 

दरअसल, दुल्हन और उसके परिवार वाले नॉनवेज या फिर पशु उत्पाद से जुड़ा खाना नहीं इस्तेमाल करते यानी वे वेगन हैं, इसलिए शादी मेन्यू में वेगन फूड्स शामिल किए गए थे। मगर दूल्हे ने इस पूरे ऑप्शन को हटवा दिया। दुल्हन को दूल्हे की यह हरकत पसंद नहीं आई और शादी तोड़ दी। दुल्हन का यह फैसला अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुर्खियां बटोर रहा है। 

लड़की ने रेडिट पर पोस्ट कर पूरा मामला बताया 
दुल्हन ने अपनी बात रेडिट पर पोस्ट की है। उसने लिखा, मेरी उम्र 25 साल है, जबकि जिस युवक से शादी तय हुई, उसकी उम्र 31 साल है। हम दोनों की शादी तय हो गई। सब कुछ फिक्स हो चुका था और यह सब हम दोनों की सहमति से तय हुआ। शादी समारोह में खाना क्या होगा, इसका मेन्यू कार्ड भी छपकर आ गया। मैं और मेरा परिवार पशु या फिर उनके जरिए तैयार  की गई चीजों को नहीं खाते, जबकि मंगेतर के साथ ऐसा नहीं है। वे नॉनवेज पसंद करते हैं। बावजूद इसके  हम शादी करने को तैयार हो गए थे। लड़की ने पोस्ट में यह खुलासा नहीं किया कि उसका या उसके मंगेतर का क्या नाम है या फिर वे कहां के रहने वाले हैं। 

लड़के ने अपनी मां के कहने पर हटवा दिया वेगन फूड 
दुल्हन ने पोस्ट में लिखा, मैंने शादी के मेन्यू में पांच फूड ऐसे रखे जो वेगन थे। लेकिन मंगेतर ने ऐसा करने से मना कर दिया और इसे पैसे की बर्बादी बताया। मैंने उसे अपनी बात रखते हुए बता दिया कि मुझे इस पर कोई बहस नहीं चाहिए और मेरा फैसला अंतिम है। उस समय तो वह मान गया, लेकिन बाद में उसने वेगन फूड्स यानी जिन्हें मैंने मेन्यू कार्ड में शामिल कराया था, उसे हटवा दिया। इसकी जानकारी मुझे बाद में और पता चला कि ऐसा उसने अपनी मां के कहने पर किया है। मैंने फिर से उसे रखवाने की कोशिश की मगर मंगेतर अपनी बात पर अड़ा रहा। मां ने भी अपने बेटे का पक्ष लियाा। इसके बाद मैंने शादी तोड़ने का फैसला कर लिया। लड़की के इस कदम की हर कोई तारीफ कर रहा है। यूजर्स ने खुद उसे सलाह दी है कि ऐसे लड़के से शादी मत करो। तुम्हारा फैसला काबिलेतारीफ है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

Paytm के CEO विजयशेखर शर्मा ने कक्षा 10 में लिखी थी कविता, ट्विटर पर पोस्ट किया तो लोगों से मिले ऐसे रिएक्शन 

गुब्बारा बेचने वाले बच्चे और कुत्ते के बीच प्यार वाला वीडियो देखिए.. आप मुस्कुराएंगे और शायद रोएं भी 

ये नर्क की बिल्ली नहीं.. उससे भी बुरी चीज है, वायरल हो रहा खौफनाक वीडियो देखिए सब समझ जाएंगे

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

मासूम जान का भी ख्याल ना आया! स्पोर्ट्स कार पर बच्चे के साथ स्टंट-WATCH VIDEO
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय ड्राइवर ने सिर्फ 10 घंटे में की गजब की कमाई, खुद बताया-WATCH