शोरूम में डिस्प्ले के लिए लगे टॉयलेट पॉट पर बच्चे ने की पॉटी, मैनेजर ने पिता से कहा- हाथ से साफ करो

एक दंपति सैनिटरी शोरूम में गए। उनके साथ चार साल का बच्चा था। शोरूम में डमी टॉयलेट पॉट रखा हुआ था। बच्चे ने असली समझकर उसमें पॉटी कर दी। इसके बाद शोरूम मैनेजर ने वह पॉटी बच्चे के पिता से साफ करवाई। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 15, 2022 12:20 PM IST / Updated: Jun 15 2022, 06:00 PM IST

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब मामला वायरल हो रहा है। दरअसल, बच्चे मासूम होते हैं, यह हर कोई जानता है। इसी मासूमियत में कई बार वे ऐसी हरकतें कर जाते हैं, जिसका खामियाजा माता-पिता को भुगतना पड़ता है। आज हम एक ऐसे ही मामले के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें बच्चे की मासूमियत की वजह से पिता को थोड़ी परेशानी हुई। 

दरअसल, यह मामला ब्रिटेन के ग्लास्टबरी का है। यहां एक सैनिटरी शोरूम में एक दंपति अपने चार साल के बच्चे के साथ गए थे। शोरूम में कई डमी टॉयलेट पॉट डिस्प्ले के लिए रखे गए थे। बच्चे ने उसे असली पॉट समझ लिया और उस पर बैठकर पॉटी कर दी। 

Latest Videos

डमी टॉयलेट को असली समझ बैठा बच्चा और करने लगा पॉटी 
इस दंपति का नाम शाज ओवन और एरोन अख्तर है। ये दोनों ब्रिटेन के ग्लास्टनबरी में बीएंडक्यू स्टोर में गए थे। यहां चार साल के बच्चे ने डमी टॉयलेट को असली समझ पॉटी कर दी। बेटे को पॉटी करता देख मां दौड़कर उसके पास पहुंची। उसे हटाने की कोशिश की, मगर वह तब तक नहीं हटा, जब तक उसने पूरी पॉटी नहीं कर ली। शाज ने इस दिलचस्प मामले को फेसबुक पर पोस्ट किया है। उन्होंने इस घटना की कुछ फोटो भी फेसबुक पोस्ट में शेयर की हैं। 

घटना को देखकर सभी हैरान थे, मगर सभी हंस भी रहे थे 
शाज के मुताबिक, जब तक हम कुछ समझ पाते, खेल खत्म हो चुका था। बच्चा पॉटी करता रहा और हम सब देखते रहे। मैं यह नहीं समझ पा रहा था कि अब आगे क्या होगा। मैनेजर को हम क्या जवाब देंगे या वह हमारे साथ कैसा बर्ताव करेगा। अच्छी बात यह रही कि शोरूम मैनेजर ने इस मामले में अपनी सह्रदयता दिखाई और गुस्सा नहीं किया। बाद में मैंने अपने हाथ से पॉटी साफ कर दी। वहां मौजूद सभी लोग इस घटना को देखकर न सिर्फ हैरान थे बल्कि हंस भी रहे थे। 

हटके में खबरें और भी हैं..

25 साल की युवती ने बुजुर्ग के सामने उतारे कपड़े, पूछा- मैं कैसी लग रही हूं, और फिर...

यहां बचपन में ही बाप से कराई जाती है बेटी की शादी, जिन्हें समझती हैं पिता, वो असल में होता है पति

इस युवक की हैं 9 खूबसूरत बीवियां, सबके बच्चों का बनेगा बाप, मगर पहला किससे होगा इसके लिए बनाया खास नियम

Share this article
click me!

Latest Videos

Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील