ब्रिटिश दंपति ने देसी चटपटे व्यंजन के नाम पर किया बेटी का नामांकरण, बुलाया जा रहा रहा 'पकौड़ा'

Published : Sep 04, 2022, 12:02 PM ISTUpdated : Sep 04, 2022, 12:14 PM IST
ब्रिटिश दंपति ने देसी चटपटे व्यंजन के नाम पर किया बेटी का नामांकरण, बुलाया जा रहा रहा 'पकौड़ा'

सार

एक ब्रिटिश दंपति ने अपनी बेटी का नाम भारत के देसी चटपटे व्यंजन के नाम पर रख दिया है। बेटी का यह अनोखा नाम जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 

ट्रेंडिंग डेस्क। यह बात तो आप जानते या मानते होंगे और अक्सर कई बार सुना भी होगा कि लोग अपने बच्चों का नामांकरण किसी ऐसी चीज के नाम पर करते हैं, जो वास्तव में उनके लिए बहुत मायने रखती है। यह नामांकरण परिवार के किसी सदस्य, किसी जगह, भगवान या फिर मशहूर शख्सियत के नाम पर भी हो सकता है। मगर क्या आपने किसी को अपने पसंदीदा भोजन के नाम पर नामांकरण करते देखा या सुना है। 

फिलहाल हम जो आपको बताने जा रहे हैं, वह हैरान करने वाला है। एक विदेशी शख्स ने मशहूर भारतीय चटपटे व्यंजन के नाम पर अपने बच्चे का नाम रखा है, जो अब लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, ब्रिटेन के एक कपल ने अपने बच्चे का नाम रखा है पकोड़ी। जी हां, चौंकिए मत इस विदेशी शख्स को यह देसी व्यंजन इतना पसंद आया कि उसने अपने बच्चे का नामाकंरण ही इस नाम पर रख दिया। 

यह चौंकाने वाला मामला आयरलैंड के न्यूटाउनबे का है, जहां एक रेस्त्रां कैप्टन टेबल ने यह खबर बताने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की मदद ली। रेस्त्रां ने ब्रिटिश दंपति की ओर से मिले आदेश की रसीद और बीते 24 अगस्त को पैदा हुई बच्ची बच्ची की तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट लिखा है। दरअसल, बच्ची की मां को कैप्टन टेबल की ओर से परोसे जाने वाले भारतीय व्यंजन पकौड़ा खाना पसंद था और इसीलिए उसने बच्चे का नाम पकौड़ा रख दिया। 

यूजर्स ने दिए मिले-जुले रिएक्शन 
यह तस्वीर पोस्ट किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बीते 30 अगस्त को ब्लॉगिंग साइट फेसबुक पर रेस्त्रां ने अपने अकाउंट हैंडल से इसकी तस्वीर पोस्ट की, जिसके बाद इसे बारह सौ से अधिक यूजर्स ने पसंद किया है, जबकि ढाई हजार से अधिक यूजर्स ने इस पर कमेंट किया है। वहीं लगभग दो यूजर्स ने इसे शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा, जब मैं दो बार प्रेग्नेंट थी, तब मेरी पसंदीदा खाने की चीजें केले के पॉप्सिकल्स और तरबूज थे। भगवान का शुक्र है कि मैंने तब समझ का इस्तेमाल किया, जिसके साथ मैं पैदा हुई थी और मैंने अपने बच्चों का नाम उनके नाम पर नहीं रखा। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम 

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO