पार्क में झाड़ियों का सपोर्ट और अंदर गुटर-गूं करता कपल, रोमांस का वीडियो वायरल

Published : Aug 20, 2024, 04:38 PM IST
पार्क में झाड़ियों का सपोर्ट और अंदर गुटर-गूं करता कपल, रोमांस का वीडियो वायरल

सार

पार्क में एक जोड़े का झाड़ियों के पीछे रोमांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जोड़ा पार्क की बेंच के पीछे छुपकर एक-दूसरे में खोया हुआ है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो देखकर कमेंट कर रहे हैं और पकड़े गए जोड़े का मजाक उड़ा रहे हैं। पार्क बेंच के पीछे झाड़ियों में एक जोड़ा रोमांस कर रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे एक युवक ने वीडियो बना लिया। फिलहाल यह वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन यह जगह कहां की है, इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। 

सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो छाया हुआ है। वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि ये दोनों परीक्षा देने आए थे और रोमांस कर रहे थे। इस वीडियो को देखने वाले नेटिजन्स पूछ रहे हैं कि आखिर ये कौन सा एग्जाम है। यह वीडियो कहां का है, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने वाले युवक के साथ मारपीट भी की गई है। 

 

बेंच के पीछे झाड़ियों में लड़का-लड़की एक-दूसरे को गले लगाकर रोमांस कर रहे होते हैं, तभी पीछे से एक शख्स वीडियो बना रहा होता है, जिसे देखकर युवती हैरान रह जाती है। उसके साथ मौजूद युवक गुस्से में वीडियो बना रहे शख्स से पूछता है कि तुम वीडियो क्यों बना रहे हो? तुम कौन हो? यह सब वीडियो में साफ देखा जा सकता है। 

राजधानी बेंगलुरु में स्थित 300 एकड़ में फैले कब्बन पार्क में जोड़े अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे थे। पार्क में लगे झाड़ियों में छिपकर अश्लील हरकतें कर रहे थे। ऐसे में उद्यान विभाग के अधिकारियों ने कब्बन पार्क में आने वाले लोगों के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। पार्क में आने वाले जोड़े चिपककर नहीं बैठ सकते। अगर ऐसा करते हुए पाए जाते हैं तो सुरक्षाकर्मी उन्हें टोकते हैं और माइक पर दूरी बनाए रखने के लिए कहते हैं। इसके साथ ही पार्क में खाने-पीने की चीजें लेकर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। कब्बन पार्क में सुरक्षाकर्मी लगातार गश्त करते रहते हैं।  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

नेहरू से लेकर राहुल तक...सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहा #CompromisedCongress अभियान?
दो उंगलियां, एक ब्लेड… और खाली हो जाती है जेब! जेबकतरे ने दिखाया Live Demo