यह राम गोपाल वर्मा के किसी फिल्मी का सीन नहीं.. दिल्ली के बाजार की हकीकत है, जानिए यहां क्या हुआ

Published : Jul 17, 2022, 11:35 AM ISTUpdated : Jul 17, 2022, 11:49 AM IST
यह राम गोपाल वर्मा के किसी फिल्मी का सीन नहीं.. दिल्ली के बाजार की हकीकत है, जानिए यहां क्या हुआ

सार

दिल्ली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चार युवक एक व्यक्ति पर दिनदहाड़े गोली चलाते देखे जा सकते हैं। गोली व्यक्ति की आंख में लगी और वह काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। घटना को लेकर हैरान करने वाली वजह सामने आई है। 

नई दिल्ली। दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चार नाबालिग लड़कों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद बहुत से लोगों के मन में डर बैठ जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों नाबालिग लड़के दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारते हैं और आसानी से फरार हो जाते हैं। 

बताया जा रहा है कि मामला दिल्ली के जहांगीरपुरी का है। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। इसमें देखा जा सकता है कि चार बालिग लड़के पैदल चले आ रहे है, जिनमें एक लड़का पास में सड़क किनारे बैठे व्यक्ति के पास अचानक जाता है और गोली मारकर देता है। इसके बाद चारों लड़के तेजी से वहां भाग जाते हैं, जबकि घायल व्यक्ति वहीं तड़पता रहता है। 

टहलते हुए पास आए और चेहरे पर पिस्तौल रखकर भाग गए 
घटना 15 जुलाई की है, मगर इसका सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा है। दिल्ली के जहांगरीपुरी इलाके में 36 साल का जावेद सड़क किनारे बैठा। तभी वहां टहलते हुए चार नाबालिग लड़के आते हैं। वे टहलते हुए जब जावेद के पास से गुजर रहे थे, तभी इनमें से एक लड़का उसके पास जाकर चेहरे पर पिस्तौल सटाकर मार देता है। उसके बाद तेजी से सभी लड़के वहां से भाग जाते हैं। यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। 

लड़के ने पिता से झगड़े का बदला सात महीने बाद लिया 
इसके बाद तुरंत दिल्ली पुलिस को कुछ लोगों ने फोन किया। पुलिस आती है और जावेद को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर लेकर जाती है। बताया जा रहा है कि अभी जावेद की हालत गंभीर है। गोली की वजह से उसकी आंख बायाी आंख डैमेज हो गई है। वहीं, पुलिस ने चारों लड़कों की पहचान कर उन्हें किशोर बालगृह भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि जावेद की एक शख्स के साथ करीब 7 महीने पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए उस शख्स के लड़के ने सात महीने बाद जावेद पर गोली चलाई। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ट्रक में भरी शराब सड़क पर गिर गई, देखिए लोगों ने पलभर में किया कुछ ऐसा...

ललित मोदी ने 11 साल पहले कराया था सुष्मिता सेन का ये बड़ा काम, तब से दोनों के बीच पक रही खिचड़ी!

बच्ची के संस्कार का वीडियो वायरल, स्मृति ईरानी से लेकर कई बड़ी शख्सियत ने की तारीफ

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO