डेविड की 15 बीवी और 107 बच्चे, कहा- मैं राजा जैसा हूं.. बेहद स्मार्ट, एक महिला मुझे अकेले नहीं संभाल सकती

यह शख्स किंग सोलोमन से प्रेरित है। किंग सोलोमन की 700 बीवियां और 300 रखैलें थीं। डेविड नाम का 61 साल का यह शख्स अभी और शादियां करके परिवार बढ़ाने वाला है। 123 सदस्यों वाला यह परिवार मिल-जुलकर रहता है। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 10, 2022 12:01 PM IST

नैरोबी। एक अफ्रीकी व्यक्ति की एक, दो, तीन या चार पत्नियां नहीं हैं बल्कि, 15 पत्नियां हैं। जी हां आपने सही पढ़ा। डेविड नाम के इस शख्स ने 15 शादियां की हैं और उनकी सभी पत्नी जीवित हैं। 61 वर्षीय डेविड सकायो कलुहाना के मुताबिक, उनकी 15 पत्नी हैं और 107 बच्चे हैं। सभी एकदूसरे के साथ मिल-जुलकर प्यार और सद्भाव से एक ही घर में रहते हैं। डेविड का यह भरा-पूरा परिवार केन्या के पश्चिमी क्षेत्र में एक गांव में रहता है। 

दरअसल, डेविड का कहना है कि वह राजा सोलोमन से प्रेरित हैं, जिनकी 700 बीवियां और 300 रखैलें थीं। डेविड के अनुसार, मैं राजा सोलोमन की तरह हूं। मैं खुद को सोलोमन से कम भी नहीं समझता। यही वजह है कि मैंने अब तक इतनी शादियां कीं और अभी आगे भी शादी करना जारी रखूंगा। 

डेविड ने कहा, मेरे जैसे मुखिया का प्रबंधन एक अकेली महिला द्वारा नहीं किया जा सकता था। यह किसी अकेली महिला की बस की बात नहीं, क्योंकि उसके पास बड़ा भार है, जिसे वह अकेले नहीं उठा सकती। इसलिए मैंने कई महिलाओं से शादी की, क्योंकि मैं एक महिला के लिए कुछ ज्यादा ही स्मार्ट हूं। मेरा आईक्यू लेवल बहुत ज्यादा है और इसे कोई एक अकेली महिला नहीं समझ सकती। मैंने जिन भी महिलाओं से शादी की है, वे मिल-जुलकर रहती हैं। एकदूसरे से प्यार करती हैं और जो भी पास में है, उसे एकदूसरे से शेयर करती हैं। वे रोज सुबह नाश्ते में दस रोटियां खाते हैं। 

कोई भी महिला आपस में लड़ती-झगड़ती नहीं हैं 
डेविड के अनुसार, परिवार बढ़ाने से मुझे कोई परेशानी नहीं। अभी 15 हैं और यह संख्या भले ही 20 हो जाए, मुझे कोई समस्या नहीं होगी। मेरे पास इन 15 महिलाओं को संभालने का ऐसा तरीका है, जिससे वे आपस में लड़ती-झगड़ती नहीं हैं। डेविड की एक पत्नी जेसिका ने कहा, जब वे किसी महिला से शादी कर उसे घर लाते हैं, तो हमें कोई जलन नहीं होती। वह एक जिम्मेदार आदमी हैं और जो कुछ भी करते हैं, वह हमेशा सही होता है, वह कोई  भी काम करने से पहले उसे पर्याप्त समय लेकर सोचते हैं। डेविड और जेसिका की शादी 1998 में हुई थी। डेविड की एक अन्य पत्नी, जिसका नाम रोज है, ने कहा, हम एकदूसरे के साथ प्यार से रहते हुए अच्छी जिंदगी गुजार रहे हैं। डेविड से रोज के 15 बच्चे हैं। एकदूसरे से जलन के बारे में रोज ने कहा, शुरुआत में ऐसी भावना थी, मगर अब आदत हो गई है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम 

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ 

Share this article
click me!