
इटली. इलाज के लिए छोला झाप डॉक्टरों और तंत्र-मंत्र करने वालों के कारनामे तो आपने सुने होंगे, लेकिन क्या कभी ये सुना है कि एक पढ़ा लिखा डॉक्टर अपने पेशेंट का इलाज करने के लिए उसके साथ संबंध बनाने के लिए कहे। पेशेंट से कही कि उसके साथ संबंध बनाने पर वह ठीक हो जाएगी। इटली में एक डॉक्टर ने कुछ ऐसा ही किया और एक टीवी चैनल ने पूरे रैकेट को एक्सपोज किया है।
लड़की के साथ होटल के कमरे में पकड़ा गया
डॉक्टर एक स्त्री रोग विशेषज्ञ है, जिसे स्थानीय लोग मैजिक फ्लूट के नाम से जानते हैं। वह अपने ही एक मरीज के साथ अर्धनग्न हालत में पकड़ा गया, जिसके बाद उसे इस्तीफा देना पड़ा। उसने बताया कि वह लड़की से यौन संबंध उसे ठीक करने के लिए बना रहा था। एक अंडरकवर जांच में 60 साल के डॉक्टर जियोवानी मिनिएलो को होटल के एक कमरे में एक महिला रोगी के साथ पकड़ा गया।
कैंसर का डर दिखाकर बनाता था यौन संबंध
महिला मां नहीं बन पा रही थी। इसे लेकर ही वह डॉक्टर के पास गई। तब कथित तौर पर डॉक्टर ने सुझाव दिया कि उसे उसे ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) के संकेत दिख रहे है। ये एक सेक्सुएली ट्रांसमिटेड डीएनए वायरस है जो आगे चलकर कैंसर का कारण बन सकता है। उसने महिला ने कहा कि मैंने कई महिलाओं को कैंसर से बचाया है। जिन लोगों से मेरा संपर्क हुआ है, वे सभी बाद में ठीक हो गईं। इटली के साउथ में बारी में प्रोक्टिस करने वाले डॉक्टर और 15 अन्य महिलाओं ने भी इसी तरह के आरोप लगाए।
गर्भवती न होने की दिक्कत लेकर गई थी महिला
अंडरकवर जांच करने वाली अन्ना मारिया के रूप में हुई। उसने गर्भवती नहीं होने पर डॉक्टर की सलाह ली। इसके बाद डॉक्टर ने उससे संबंध बनाने के लिए कहा। उसने मीडिया को बताया कि शुरू में डॉक्टर अनप्रोफेशनल तरीके से हरकत कर रहा था। उसने उसकी छाती को छुआ। फिर उसने कहा कि उसके साथ यौन संबंध बनाने से वह ठीक हो सकती है। महिला ने पूरी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद जब ये क्लिप एक मीडिया हाउस के पास पहुंचाई गई तो उसने सच की पड़ताल करने का फैसला किया। उसने एक लड़की को मरीज बनाकर डॉक्टर के पास भेज दिया। डॉक्टर ने उसके साथ भी वैसा ही किया। लड़की को एक होटल में ले गया और कहा कि वह बाद में वायरस से मुक्त हो जाएगी। संबंध बनाने के ठीक पहले होटल में कमरे में एक पत्रकार आया और डॉक्टर को अर्ध नन्ग हालत में रंगेहाथों पकड़ा।
ये भी पढ़ें..
Queen Elizabeth के बैंगनी हाथ देखकर घबराए ट्विटर यूजर्स, डॉक्टर्स ने दिया इसका जवाब
Srinagar के SSP ने चना बेचने वाले के लिए किया ऐसा काम, लोगों ने कहा- देश को ऐसा ही अधिकारी चाहिए
एक व्यक्ति अपनी मंगेतर को अश्लील मैसेज क्यों भेजता है? जानें मुंबई की सेशन कोर्ट में क्या कहा गया
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News