
नई दिल्ली। Doctor's Day 2022: ऐसा माना जाता है डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। वे लोगों को जीवन देते हैं। मगर एक डॉक्टर ऐसा भी है, जो लोगों को जीवनदान देने की जगह उन्हें मौत की नींद सुलाता था। ऐसा उसने एक या दो बार नहीं बल्कि, अपने जीवन में ढाई सौ बार किया और इसलिए उसे डॉक्टर डेथ कहा जाता है। आज डॉक्टर्स डे (Doctor's Day) पर हम आपको ऐसे ही एक नरपिशाच डॉक्टर के बारे में बता रहे हैं, जो लोगों को जीवन देने की जगह मौत देता था।
डॉक्टर डेथ के नाम से कुख्यात हॉरोल्ड शिपमैन को लोग सीरियल किलर और द एंजल ऑफ डेथ के नाम से भी जानते हैं। इसका जन्म इंग्लैंड के नॉटिंघम में 14 जनवरी 1946 को हुआ था। हॉरोल्ड शिपमैन ने बतौर डॉक्टर ने 1970 में प्रैक्टिस शुरू की थी। मगर उसके दिमाग में पता नहीं क्या था, वह लोगों का इलाज कम करता और उन्हें तड़पाता अधिक था। उसने जब तक यानी 1998 तक प्रैक्टिस की और इस बीच उसने 250 लोगों को तड़पा-तड़पाकर मौत की नींद सुला देता था।
अफीम की ओवरडोज देकर मरीजों को मारता था, ज्यादातर महिलाएं निशाने उसके पर
वह मरीजों को मारने के लिए उन्हें अफीम दिया करता था। अफीम के ओवरडोज से लोगों की मौत हो जाती थी। उसके निशाने पर महिलाएं अधिक होती थी। यानी जिन 250 लोगों को उसने मौत की नींद सुलाई, उसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। यही नहीं, हॉरोल्ड शिपमैन मरीजों को मारने के बाद उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल होता था।
मां की मौत का लगा था गहरा सदमा, बन गया डॉक्टर डेथ
जब यह पकड़ा गया तो इसने बताया कि उसकी मां की मौत लंग कैंसर से हुई थी। इससे उसे सदमा पहुंचा, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाया। इसका असर उसके मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुआ और वह हत्यारा बन गया। उसका अपराध सबके सामने 24 जून 1998 को तब सामने आया, जब 81 साल की एक महिला की मौत का पर्दाफाश हुआ था। उसे उम्र कैद की सजा दी गई, मगर 13 जनवरी 2004 को उसने जेल में ही फांसी लगा ली।
ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज
टीचर ने नशे में लड़के से किया रोमांस, प्रेग्नेंट हुई तो पता चला वह उसका स्टूडेंट रह चुका था
इस शादी की जबरदस्त चर्चा, जानिए 18 साल की आलिया ने 61 साल के शमशाद से क्यों किया निकाह
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News