
सिचुआन (चीन)। एक युवक को कई दिनों से पेशाब करने में परेशानी हो रही थी। अक्सर खून भी आता था। इसकी जांच के लिए वह डॉक्टर के पास गया। डॉक्टर ने जांच के बाद जो बताया, उसे जानने के बाद वह बेहोश होते-होते बचा। दरअसल, डॉक्टर ने बताया कि वह पुरूष नहीं बल्कि, महिला है और उसके शरीर में गर्भाशय भी है।
यह हैरान करने वाला मामला चीन के सिचुआन प्रांत का है। यहां एक युवक को 33 साल बाद डॉक्टरों ने बताया कि वह असल में आदमी नहीं औरत है। उसके शरीर के अंदरूनी भाग में महिलाओं वाले अंग हैं। जांच में यह भी सामने आया कि उसके शरीर में ओवरी और गर्भाशय है तथा उसे 20 साल से पीरियड भी आ रहे हैं। यानी शारिरिक तौर पर यह युवक पुरूष नहीं, महिला है।
20 साल से आ रहा था पीरियड, शरीर में पुरूष के साथ महिला के अंग भी
डॉक्टरों ने युवक को बताया कि जब उसका जन्म हुआ, तब उसके शरीर में पुरुषों के जेनिटल आर्गन के साथ-साथ महिलाओं के सेक्स क्रोमोसोम और ओवरी तथा गर्भाशय भी थे। इस युवक ने डॉक्टर को बताया था कि उसे पेशाब में खून आता है। जांच के बाद डॉक्टरों ने कहा कि यह खून नहीं बल्कि, उसे पीरियड्स आ रहे थे। यह सिलसिला बीते 20 साल से चला आ रहा था यानी उसे पता भी नहीं चला और उसे 20 साल से पीरियड आ रहे थे।
सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने युवक के शरीर से फीमेल ऑर्गन्स निकाल दिए
युवक जब डॉक्टर के पास गया और अपनी परेशानी बताई, तो उन्हें लगा कि उसे शायद अपेंडिसाइटिस है। मगर जांच में ऐसी चीज निकली, जिसे देखकर वे भी चौंक गए। युवक ने डॉक्टर को बताया था कि जब-जब पेशाब में खून आता है, तब या उससे पहले और उसके बाद उसे पेट में दर्द रहता है। इस लक्षण को सुनने के बाद भी डॉक्टरों को यह अंदाजा नहीं था कि उसे पीरियड की वजह से ऐसा हो रहा था। हालांकि, सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उसके फीमेल आर्गन्स निकाल दिए हैं और अब आगे वह आदमी की तरह सामान्य जीवन जी सकेगा। मगर एक दिक्कत उनके साथ अब हमेशा रहेगी कि वे पूरी जिंदगी बच्चे पैदा नहीं कर सकेंगे। उनके टेस्टिकल्स स्पर्म नहीं बना सकेंगे।
नौकरी हासिल करने के लिए युवक ने आजमाया अजीबो-गरीब तरीका, Zomato ने कहा- यह अच्छी बात नहीं
दिल्ली के युवक ने पैंगोंग झील पर कुछ इस अंदाज में खिंचवाई फोटो..यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
महिला ने बच्चे को दिया जन्म, लंबाई और वजन जानकर हर कोई है दंग
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News