लड़कियों से ज्यादा फैशनेबल ये कुत्ता,Video देख आप भी कहेंगें-जिंदगी हो तो ऐसी..

Published : Sep 17, 2024, 11:04 AM ISTUpdated : Sep 17, 2024, 11:41 AM IST
dog royal bath

सार

एक वायरल वीडियो में एक कुत्ते को इंसानों से भी बेहतर शाही ट्रीटमेंट मिल रहा है, जिसमें शैम्पू से नहलाना, तेल मालिश, टूथब्रश और परफ्यूम शामिल है। वीडियो ने नेटिजन्स को हैरान कर दिया है, कुछ ने तो इसे 'कुत्ते की कुंडली में राजयोग' तक करार दिया है।

वायरल न्यूज, dog royal bath makeover shampoo massage branded products । इंसान हो या जानवर, मेकओवर से स्मार्ट नजर आने लगता है। आमतौर पर आपने कुत्तों या बिल्ली के मालिकों द्वारा शैम्पू से स्नान कराते हुए देखा होगा। लेकिन उनकी इंसानों से बेहतर देखभाल या दुल्हन से ज्यादा मेकओवर की बातें शायद सुनी और देखी हों। लेकिन जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, उसे देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि अंबानी-अडानी या रईसों के घर पल रहे कुत्तों को कितना रॉयल ट्रीटमेंट मिलता है।

इंसानों से ज्यादा खास कुत्ते  का मेकओवर 

'जिंदगी गुलजार है' के एक्स अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो कुत्ते का  मेकओवर देखा जा सकता है। मेकअप का शौकीन ये डॉगी बड़ी ही तल्लीनता से स्नान करता है, ये वो हर काम करता है जो सफाईपसंद इंसान करते हैं। वहीं कुछ चीजें तो ऐसी हैं जो इंसान भी यदाकदा ही करता है। @HasnaZaruriHai पर शेयर किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है, कुत्ते के कान को साफ किया जा रहा है। फिर उसे ब्रांडेड शैम्पू से नहलाया जाता है। बहुत ही सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करके उसके दांतों को  घिसा जाता है। फिर शॉवर किया जाता है। इसके बाद ऑयल मसाज दी जाती है। इसके बाद एक बार फिर  कुत्ते को शॉवर दिया जाता है। इसके बाद उसे ब्रांडेड टूथपेस्ट और टूथब्रश से दांतों को घिसा जाता है।  शानदार टॉवल से साफ किया जाता है, वो अपनी पसंद की सॉफ्ट ड्रेस चूज करता है। इसके बाद उसके बालों को सुखाया जाता है। कुत्ते के कानों को बड्स से साफ किया जाता है। बगल में जैल लगाया जाता है। नाखूनों को नेलकटर से काटा जाता है। पंजों को सॉफ्ट करने के लिए क्रीम से मालिश की जाती है। इसके बाद नोज पर क्रीम मलकर उसे साइन किया जाता है। फिर शानदार परफ्यूम लगाया जाता है। अब ये डॉगी अपनी वॉक पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अगर कुंडली में राजयोग हैं, तो वो मिल के रहेगा। 
फिर कोई फर्क नही पड़ता कि किस योनि में जन्म हुआ हैं... 
🤣🤣🤣🤣🤣🤣 pic.twitter.com/x8nJlhiEko


तेजी से बढ़ रहे वीडियो पर व्यूज 

@HasnaZaruriHai इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के 24 घंटे के अंदर इस वीडियो को 14 हजार से ज्यादा  व्यूज मिल चुके हैं। वहीं यूजर्स ने इसपर तेजी से रिएक्ट भी किया है।

कुत्ते की कुंडली में  राजयोग 

इस वीडियो को कैप्शन दिया गया है, अगर कुंडली में राजयोग हैं, तो वो मिल के रहेगा। फिर कोई फर्क नही पड़ता कि किस योनि में जन्म हुआ हैं... । इस वीडियो पर नेटीजन्स ने जमकर कॉमेन्ट किया है। एक शख्स ने लिखा- ये तो इंसानों के भी नसीब नहीं, दूसरे ने कहा, इसकी तो मजे ही मजे हैं।

ये भी पढ़ें- 
बड़े होकर जब बच्चे ये सीन देखेंगे तो आप क्या जवाब देंगे? एक पिता का वीडियो वायरल

 

PREV

Recommended Stories

भारत का Ronaldo! बिहार का ये वीडियो देख भूल जाएंगे Argentina V/S France मैच?
पलाश और स्मृति मंधाना की क्यों टली शादी, Palak Muchhal ने तोड़ी चुप्पी