देश में दुर्गा पूजा उत्सव की धूम, देखने को मिल रही वेटिकन से लेकर बुर्ज खलीफा तक की झलक

Published : Oct 01, 2022, 09:07 PM IST
देश में दुर्गा पूजा उत्सव की धूम, देखने को मिल रही वेटिकन से लेकर बुर्ज खलीफा तक की झलक

सार

देशभर में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। आज से पांच दिवसीय दुर्गा उत्सव का पर्व शुरू हो गया है। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग सब्जेक्ट पर बने दुर्गा देवी की प्रतिमा से सजे पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। 

ट्रेंडिंग डेस्क। दुर्गा पूजा या दुर्गोत्सव पांच दिवसीय उत्सव है, जो नवरात्रि के षष्ठी से शुरू होता है और विजयदशमी पर समाप्त होता है। अभी पांच दिन हैं षष्ठी सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी। दुर्गा पूजा उत्सव आज से शुरू हो रहा है। देवी दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ विशाल पंडाल स्थापित किए गए हैं। बड़ी संख्या में भक्त देवी की पूजा करने के लिए यहां आते हैं। वैसे, दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल का प्रमुख त्योहार है, मगर पूरे भारत में विभिन्न सब्जेक्ट पर पंडाल सजाए जाते हैं। 

कोलकाता में कई पंडाल लोगों के बीच सुर्खियां बने हुए हैं। इनमें वेटिकन से लेकर बुर्ज खलीफा तक शामिल हैं। कोलकाता में एक पंडाल वेटिकन की प्रतिकृति सेंट पीटर की बेसिलिका की तर्ज पर बना है। 17वीं सदी के स्मारक की प्रतिकृति कोलकाता के श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब पर बनी है और लोगों की भीड़ इसे देखने के लिए जुट रही है। वहीं, बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कोलकाता में लॉर्ड्स पवेलियन की प्रतिकृति का उद्घाटन किया है। लॉर्डस का मैदान 2002 में तब चर्चा में आया था, जब भारत ने क्रिकेट की नेटवेस्ट श्रंखला में इंग्लैड की टीम को हराया था। सौरव गांगुली ने जीत के बाद मैदान पर अपनी जर्सी उतारकर टीम की जीत की जश्न मनाया था।  

वहीं, रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति ने परमाणु परीक्षणों पर्यावरण को हुए नुकसान का संदेश फैलाने के लिए मशरूम के बादल का चित्रण किया है, जबकि त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में दुर्गा पूजा पंडाल में दुनिया क सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की प्रतिकृति बनाई गई है। कोलकाता में दुर्गा पूजा उत्सव से पहले पंडाल में देवी दुर्गा की मूर्ति स्थापित करने के लिए भक्तों ने खास धुनुची आरती की। 

दुर्गा पूजा उत्सव से पहले पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री बाबुल सुप्रियो ने हरी झंडी दिखाकर डबल डेकर बस को रवाना किया। अगरतला में दुर्गा पूजा उत्सव की महाषष्ठी की पूर्व संध्या पर पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। वहीं असम के तेजपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक पोशाक में कलाकार प्रस्तुति देते दिखाई दिए। इसके अलावा एक पंडाल तो ऐसा बना था, जो प्लास्टिक प्रतिबंध पर जागरूकता बढ़ाने के लिए सामुदायिक दुर्गा पूजा पंडाल बना था।  

खबरें और भी हैं..

बुजर्ग पति का वृद्ध महिला कैसे रख रही खास ख्याल.. भावुक कर देगा यह दिल छू लेना वाला वीडियो 

मां ने बेटे को बनाया ब्वॉयफ्रेंड और साथ में किए अजीबो-गरीब डांस, भड़के लोगों ने कर दी महिला आयोग से शिकायत

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO