मां और बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करते कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये वीडियो खुद महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए हैं, जिसे एक यूजर ने ट्विटर पर भी पोस्ट कर इसे आपत्तिजनक और अश्लील बताया है। 

ट्रेंडिंग डेस्क। सोशल मीडिया पर एक महिला और एक लड़के का रोमांटिंक अंदाज में कई वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स जबरदस्त भड़के हुए हैं। कुछ यूजर्स ने इसकी शिकायत महिला आयोग को टैग करके भी की है। ये वीडियो माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए हैं, जहां यूजर्स इन पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। बहुत से यूजर्स ने महिला को गिरफ्तार करने की मांग भी की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर @YearOfTheKraken यूजर ने एक के बाद कई वीडियो इस महिला और लड़के का शेयर किया है और इसे अनुचित तथा अश्लील बताया है। तमाम वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला और लड़का रोमांटिंक गानों पर एक्ट कर रहे हैं। वे दोनों ब्वॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड की तरह या फिर एक दंपति की तरह पोज देते दिख रहे हैं। 

Scroll to load tweet…

महिला ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी अपने अकाउंट से बहुत से वीडियो पोस्ट किए हैं, जिन्हें यूजर्स आपत्तिजनक बता रहे हैं। इंस्टाग्राम पर महिला के करीब एक लाख 30 हजार फॉलोअर्स हैं। कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि यह लड़का महिला का सौतेला बेटा है। एक यूजर ने लिखा, ये दोनों मां-बेटे हैं और बेहद आपत्तिजनक व्यवहार कर रहे हैं। कुछ वीडियो में देखा जा सकता है लड़का महिला और महिला लड़के को किस कर रही है। वहीं, कुछ वीडियो में तो लड़का महिला को थप्पड़ भी मार देता है। वहीं, कई वीडियो में एक अन्य लड़की और एक अन्य पुरूष भी दिखता है। लड़की को महिला अपनी बेटी और पुरूष को अपना पति बता रही है। 

Scroll to load tweet…

महिला आयोग से शिकायत, कार्रवाई की मांग 
ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करने वाले ने कैप्शन में दावा किया है कि ये दोनों मां और बेटे हैं। मैं नहीं समझ पा रहा कि ये कौन से गाने के बोल हैं पर हैं बेहद अजीब। इसके बाद कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें महिला और लड़के को खरी-खोटी सुनाई है। यूजर्स भी वीडियो देखने के बाद गुस्से में हैं और एक यूजर ने तो नेशनल कमीशन ऑफ वुमेन यानी राष्ट्रीय महिला आयोग को एक वीडियो टैग करते हुए आपत्ति जताई और दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ