
नई दिल्ली। कहा जाता है कि इंसान सबसे समझदार प्राणी होता है और जानवर तो जानवर ही है। मगर कई बार ऐसा देखने में आया है, जब इंसानों से ज्यादा समझदारी का काम जानवर कर जाते हैं और इंसान जानवरों जैसी हरकत कर देते हैं। सिर्फ कुछ लोगों की वजह से यह निर्णय करना मुश्किल हो जाता है कि आखिर समझदार कौन है।
यह बात आज इसलिए, क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर को कुछ लोगों ने पत्थर मारकर घायल कर दिया था। बंदर को इससे सिर में चोट लगी थी। घटना के दौरान वह उसके साथ उसका बच्चा भी था। वह पूरे समय उसे चिपकाए हुए, बच्चे को बचाने की कोशिश करता रहा और जब चोटिल हो गया, तो इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास भी गया।
झुंड से बिछड़ा बंदर गया बच्चे के साथ जा रहा था, लोगों ने उस पर पत्थर बरसा दिए
इस वायरल वीडियो को जो भी देख रहा है भावुक हो रहा है। इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो बिहार के सासाराम जिले का बताया जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि यह बंदर किसी तरह झुंड से अलग हो गया था। बच्चे के साथ झुंड की तलाश कर रहा था, तभी बाजार में कुछ लोगों ने उस पर पत्थर चला दिए। इससे वह घायल हो जाता है। उसके चेहरे और सिर पर पत्थर लगने से गंभीर चोट आई थी।
बंदर की चोट देखकर डॉक्टर भी दिख रहे इमोशनल
घायल बंदर अपना इलाज कराने के लिए वहीं पास में स्थित डॉक्टर की क्लिनिक में पहुंच जाता है। उसके साथ उसका बच्चा भी है, जिसे वह पूरे समय अपने सीने से चिपकाए रहा। इलाज कराते इस बंदर को देखने के लिए क्लिनिक के बाहर लोगों की भीड़ जुट जाती है। करीब एक मिनट और 35 सेकेंड के इस वीडियो को 9 जून को ही पोस्ट किया गया है और कुछ ही घंटे में इसे छह हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर बंदर को लगी चोट की जांच कर रहे हैं और उसकी सफाई करने का प्रयास कर रहे हैं। मगर दर्द की वजह से बंदर कई बार परेशान हो जाता है। यह भावुक कर देने वाला वीडियो देखकर ज्यादातर लोगों की आंखें नम हो जाती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर की चोट को देखकर डॉक्टर भी काफी इमोशनल दिख रहे हैं।
15 दिन के कलेजे के टुकड़े को बेचकर एक मां ने खरीदा फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, टीवी और बाइक
सांड को पसंद नहीं आया सड़क पर खुलेआम लड़की का डांस करना, वायरल वीडियो में देखिए क्या किया उसके साथ
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News