सोशल मीडिया पर एक लड़की के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। लड़की जैसे ही डांस करना शुरू करती है, वहां सामने खड़ा एक सांड उसे दौड़ा लेता है। वायरल वीडियो में देखिए आगे क्या हुआ। 

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रील बनाने का चलन है। जहां माहौल दिखा और मन किया लड़की या लड़का फटाफर रील बनाकर पोस्ट कर देते हैं। कई बार यह रील सफल हो जाती है। उस पर बहुत सारे लाइक और कमेंट्स आ जाते हैं। मगर कभी-कभी यही रील मुसीबत का सबब बन जाती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की रील बनाने के लिए डांस शुरू करती है,मगर तभी वहां खड़ा सांड उसे दौडा लेता है। यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो अब तक करीब साढ़े ग्यारह हजार लोगों ने देखा है। 

View post on Instagram

बन-ठनकर निकली रील बनाने, सांड की वजह से तमन्ना रह गई अधूरी
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की बन-ठनकर रील बनाने के लिए सड़क पर आती है। वीडियो शूट करने वाला सड़क के दूसरी ओर खड़ा है। लड़की और वीडियोग्रॉफर के बीच बीच सड़क पर एक सांड खड़ा है, जो लड़की की ओर ही मुंह किए हुए है और उसे ही देख रहा है। लड़की जैसे ही डांस शुरू करती है, कुछ पल रूकने के बाद सांड उसे दौड़ा लेता है। ऐसे में सांड की वजह से लड़की की रील बनाने की तमन्ना अधूरी रह जाती है। 

सांड से बचकर भागती यह लड़की कुछ-कुछ आलिया जैसी लग रही! 
लड़की किसी तरह सांड से बचते हुए गाड़ियों के बीच भागती है। यूजर इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं और दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- रील भी नहीं बनाने देते। वहीं एक यूजर ने लिखा- सांड ने बनवा दी ये दूसरी मजेदार रील, गाने पर डांस न सही सड़क पर भगाने का वीडियो तो बन ही गया। एक यूजर ने लिखा- ये लड़की आलिया जैसी कुछ लग रही है।

हटके में खबरें और भी हैं..

भगवान श्रीकृष्ण से है इस महिंद्रा थॉर का खास कनेक्शन, दुबई के शख्स ने 43 लाख रुपए में खरीदी

प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज करने ही वाला था युवक, तभी कर्मचारी ने की गंदी हरकत, 35 लाख लोगों ने देखा वीडियो

16 साल की बेटी का रेप 40 साल के प्रेमी से करा रही थी यह जालिम मां, प्रेग्नेंट होने पर 8 बार उसका एग बेच दिया

चीजें रखकर भूल गए, बोलने-सुनने में हो रही परेशानी, चेहरा पड़ रहा सुन्न बदल रहा रंग तो फौरन जाइए डॉक्टर के पास

15 दिन के कलेजे के टुकड़े को बेचकर एक मां ने खरीदा फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, टीवी और बाइक